BPSC Protest: धरना प्रदर्शन में अब खेसारी लाल यादव की एंट्री, अभ्यर्थियों से कहा- लॉलीपॉप लेके बुड़बक...
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 04 Jan 2025 12:32 PM
खेसारी लाल यादव की फाइल फोटो
BPSC Protest: BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर फिर से कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थी 13 दिसंबर से धरने पर बैठे हैं. समर्थन में अब नेताओं के बाद अभिनेताओं की भी एंट्री होने लगी है. खेसारी ने ट्वीट कर अभ्यर्थियों के समर्थन में बड़ी बात कह दी है.
BPSC Protest: BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर फिर से कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थी 13 दिसंबर से धरने पर बैठे हैं. इसको लेकर बिहार में सियासत तेज है. नेताओं के बाद अभिनेताओं की भी एंट्री शुरू हो गई है. अभ्यर्थियों के सपोर्ट में अब भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी उतर चुके हैं.
उन्होंने अपने एक्स (पहले ट्विटर) पर इसको लेकर पोस्ट किया है. खेसारी ने लिखा है कि- “ना फलनवा कामे आई, ना चिलनवा… उल्टा आपके इमोशन के वैल्यू देने के बजाय, आपके इमोशन को बझायेगा लोग. आ तब तक बझायेगा लोग, जब तक आप कोई नया नेता ना पैदा कर दें या और कमजोर ना हो जाये. इसलिए किसी के सहारे नहीं रहिये. अपना डंडा और उसमें अपना झंडा हर जिले में मजबूत कीजिए. और हां, लॉलीपॉप लेके बुड़बक मत बनियेगा. लड़ाई हक की है. ठीक है!”
छात्रों के समर्थन में उतरे खेसारी
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पटना में चल रहे बीपीएससी आंदोलन को लेकर आक्रोशित हो गए हैं. बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा दोबारा कराने की मांग कर रहे छात्र-छात्राओं का तीन सप्ताह से आंदोलन चल रहा है. शनिवार को आयोग 22 परीक्षा केंद्रों पर उस बापू परीक्षा केंद्र के कैंडिडेट्स की परीक्षा फिर से लेने जा रहा है जिनकी परीक्षा 13 दिसंबर को हंगामा के कारण रद्द कर दी गई थी.
Also Read: हंगामे के बीच 22 केंद्रों पर BPSC की परीक्षा आज, एक्शन मोड में प्रशासन, जान लें ये नए नियम
जनसुराज सहित कई राजनैतिक दल सड़क पर
इससे आक्रोशित परीक्षार्थी बापू परीक्षा केंद्र के साथ-साथ सारे केंद्र की परीक्षा रद्द करने और दोबारा परीक्षा लेने की मांग कर रहे हैं. इस मांग को लेकर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी, कांग्रेस, सीपीआई-एमएल, सीपीआई, सीपीएम और पप्पू यादव सड़क पर उतर चुके हैं. नीतीश कुमार की सरकार ने यह कहकर पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया है कि बीपीएससी एक स्वतंत्र निकाय है और छात्र हित में फैसला लेना आयोग का काम है. इस मामले में अभिनेता खेसारी भी अब अपनी प्रतिक्रिया दे दिए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










