chhapra news : नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Oct 2024 9:59 PM

विज्ञापन

chhapra news : भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. दुष्कर्म का आरोपित भगवान बाजार थाना क्षेत्र निवासी दिलीप प्रसाद बताया जा रहा है.

विज्ञापन

छपरा

. भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. दुष्कर्म का आरोपित भगवान बाजार थाना क्षेत्र निवासी दिलीप प्रसाद बताया जा रहा है. जिसकी उम्र करीब 55 वर्ष बतायी गयी है. इस घटना में शामिल आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसे मेडिकल टेस्ट के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है. वहीं घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश भी है. इस घटना के संबंध में बताया जाता है दिलीप प्रसाद मढौरा के तेजपुरवा किसी होटल में काम करता है, जहां वह उस बच्ची को साथ लेकर बीते शाम ही चला गया था और बुधवार की सुबह उस बच्ची को लेकर लौटा है. वहीं परिवार वालों ने बताया कि पूरी रात बच्ची घर नहीं लौटी थी और वह लोग खोजबीन कर रहे थे. जब सुबह वह व्यक्ति उस बच्ची को लेकर घर पहुंचा तो बच्चे अपने घर गयी और परिवार वालों को दुष्कर्म किये जाने की बात बतायी. जिसके बाद परिवार वाले उसे लेकर भगवान बाजार थाना पहुंचे. जहां पुलिस ने बच्ची के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए दुष्कर्म के आरोपित बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल दोनों का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है. इस विषय पर पूछे जाने पर डीएसपी राजकिशोर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच करायी जा रही है. मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन