छपरा के आंगनबाड़ी केंद्र में सखी वार्ता व विधिक साक्षरता शिविर, महिलाओं को कानूनी अधिकारों और योजनाओं की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
फोटो, महिलाओं को किट देती समन्वयक  | Prabhat Khabar Network

फोटो, महिलाओं को किट देती समन्वयक | Prabhat Khabar Network

छपरा के आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 'सखी वार्ता' और विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, घरेलू हिंसा, दहेज व बाल विवाह निषेध जैसे मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी गई.

विज्ञापन

Chhapra News: सारण के अवधपुर आंगनबाड़ी केंद्र में सखी वार्ता एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया. डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वुमेन सारण के तत्वावधान में महिला एवं बाल विकास निगम, सारण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था.

दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ डीएचइडब्ल्यू की जिला समन्वयक निभा कुमारी, डालसा के प्रतिनिधि अमन वत्स, माधवेन्द्र मिश्रा, एफएलएस सत्येंद्र कुमार, जीएस सुजाता श्री एवं आंगनबाड़ी सेविका ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

अमन वत्स एवं माधवेन्द्र मिश्रा ने महिलाओं को घरेलू हिंसा अधिनियम, दहेज निषेध, बाल विवाह निषेध, महिलाओं के संपत्ति अधिकार एवं मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि किसी भी समस्या के लिए 181 महिला हेल्पलाइन एवं डालसा हेल्पलाइन 06152-233322 पर संपर्क किया जा सकता है.

सरकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी

जिला समन्वयक निभा कुमारी ने बीबीपी योजना, मिशन शक्ति, मातृ वंदना योजना एवं किशोरी स्वास्थ्य के बारे में चर्चा की. सत्येंद्र कुमार ने वित्तीय साक्षरता एवं बचत के महत्व पर प्रकाश डाला.

सुजाता श्री ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और महिलाओं को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया.

नवजात की माता को बेबी किट देकर किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान नवजात बालिका या शिशु की माता को बेबी किट एवं बधाई संदेश देकर सम्मानित किया गया.


विज्ञापन
प्रभात किरण हिमांशु

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन