छपरा में ट्रेन से गिरकर 20 वर्षीय युवक की मौत, ननिहाल जाने के दौरान हादसा

Updated:
विज्ञापन
फोटो -मृत युवक अमरजीत का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

मृत युवक अमरजीत का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

देवरिया गांव के 20 वर्षीय अमरजीत कुमार की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई, जब वह अपने ननिहाल जा रहा था. पिता के अनुसार, अमरजीत ने माँ से बात करते हुए घबराहट जताई थी. रेलवे पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा.

विज्ञापन

Chhapra News: सारण जिले के अवतारनगर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी 20 वर्षीय युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी. मृतक की पहचान देवरिया गांव निवासी वकील बैठा के पुत्र अमरजीत कुमार के रूप में हुई है. अमरजीत दसवीं का छात्र था और माता-पिता का इकलौता संतान था.

ननिहाल जाने के दौरान हुई मौत

परिजनों के अनुसार अमरजीत कुमार गया जिले में स्थित अपने ननिहाल जाने के लिए घर से निकला था. वह पटना से गया रूट की ट्रेन से जा रहा था. इसी दौरान उसने अपनी मां से मोबाइल पर बात भी की थी. परिजनों का कहना है कि बातचीत के दौरान वह घबराया हुआ लग रहा था.

इसके बाद रेलवे पुलिस ने मोबाइल पर परिजनों को सूचना दी कि उनके पुत्र की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गयी है.

रेलवे पुलिस ने शव बरामद किया

घटना की सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में घटनास्थल की ओर रवाना हो गये. वहां रेलवे पुलिस ने बताया कि चाटन गया रेल लाइन के बीच 87 नंबर पोल के समीप एक शव मिला था. शव के पास से मिले सबूत के आधार पर परिजनों को सूचना दी गयी.

रेलवे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया. शव को देखते ही परिजनों की चीख निकल गयी और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

गया में किया गया अंतिम संस्कार

शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने गया के विष्णुपथ में उसका दाह संस्कार कर दिया. मृतक के पिता मधुबनी जिले में पुलिस में कार्यरत हैं और घटना के दिन अपने पैतृक गांव देवरिया में थे.

इकलौते संतान को खोने के बाद परिजनों का बुरा हाल है. मृतक के पिता, मां संध्या देवी सहित सभी परिजन रो-रोकर बेहाल हैं. वहीं, घटना को लेकर परिजनों ने आशंका भी जाहिर की है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन