ऑपरेशन मुस्कान के तहत जहानाबाद पुलिस ने लौटाए 52 मोबाइल बरामद किए, असली मालिकों को लौटाए

Updated:
विज्ञापन

खोए हुए मोबाइल फोन मिलने के बाद खुशी का इजहार करते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 52 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे। सृजन दिवस पर लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी।

विज्ञापन

jehanabad News : जहानाबाद में बिहार पुलिस के 'ऑपरेशन मुस्कान' अभियान के तहत जहानाबाद पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम और चोरी हुए कुल 52 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए. सृजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे.

विज्ञापन

9.36 लाख रुपये के मोबाइल किए गए बरामद

पुलिस के अनुसार बरामद किए गए 52 मोबाइल हैंडसेट की अनुमानित बाजार कीमत करीब 9 लाख 36 हजार रुपये है. इनमें पोको, ओप्पो, वीवो, नोकिया सहित विभिन्न कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन शामिल हैं.

हर महीने चलाया जाता है विशेष अभियान

पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने बताया कि पूरे बिहार में 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी का अभियान लगातार चलाया जा रहा है. जहानाबाद में पुलिस टीम प्रत्येक माह लगभग 50 से 80 मोबाइल फोन रिकवर करती है. इसके बाद हर महीने की 1 या 2 तारीख को मोबाइल मालिकों का सत्यापन कर उनके हैंडसेट उन्हें वापस सौंप दिए जाते हैं.

आईएमईआई नंबर से होती है मोबाइल की ट्रैकिंग

एसपी ने बताया कि मोबाइल खोने या चोरी होने पर पीड़ित व्यक्ति को तत्काल नजदीकी थाने में सनहा या एफआईआर दर्ज करानी चाहिए. इसके बाद मोबाइल के आईएमईआई नंबर के आधार पर सीईआईआर पोर्टल पर उसे ट्रैकिंग में डाला जाता है. जैसे ही मोबाइल ट्रेस होता है, पुलिस उसे बरामद कर सत्यापन के बाद असली मालिक को लौटा देती है.

मोबाइल खोने पर तुरंत दें सूचना

एसपी ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में बिना देर किए स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराएं और आवेदन के साथ मोबाइल का आईएमईआई नंबर उपलब्ध कराएं, ताकि तकनीकी टीम जल्द से जल्द उसकी ट्रैकिंग कर सके.

लोगों ने जताया पुलिस का आभार

स्मार्टफोन वापस मिलने पर आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं ने जहानाबाद पुलिस की इस पहल की सराहना की और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया. पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि गुम या चोरी हुए मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाए जा सकें.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन