इसुआपुर में चैती छठ की धूम, व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
इसुआपुर में चैती छठ की धूम, व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना

प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर लोक आस्था का महापर्व चैती छठ मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है.

विज्ञापन

इसुआपुर. प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर लोक आस्था का महापर्व चैती छठ मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है. चार दिवसीय इस पर्व के तीसरे दिन मंगलवार की संध्या व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर प्रखंड के इसुआपुर, विष्णुपुरा, पुरसौली, आतानगर, गंगोई, सतासी, सढ़वारा, टेढ़ा,अगौथर नदी छठ घाट और छपिया नदी घाट को विशेष रूप से सजाया-संवारा गया है. घाटों पर आकर्षक सजावट और साफ-सफाई के बीच श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. महिलाएं और बच्चे नए वस्त्र धारण कर उत्साहपूर्वक पूजा में शामिल हो रहे हैं. वहीं छठी मैया के गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. सूर्य उपासना के इस महापर्व में श्रद्धालु आरोग्यता, सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं. पूरे प्रखंड में छठ पर्व को लेकर भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन