Saran News : छपरा जंक्शन पर अवैध वेंडरों के खिलाफ चला अभियान

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : छपरा जंक्शन पर अवैध वेंडरों के खिलाफ चला अभियान

Saran News : छपरा जंक्शन पर बिना अनुमति खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ रेलवे प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है.

विज्ञापन

छपरा. छपरा जंक्शन पर बिना अनुमति खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ रेलवे प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है. पिछले दो दिनों से सीनियर डीसीएम शेख रहमान के निर्देश पर डीसीआइ गणेश यादव और उनकी टीम ने प्लेटफार्म संख्या दो से पांच तक विशेष जांच अभियान चलाया. इस दौरान ट्रेनों और प्लेटफार्म पर अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेच रहे वेंडरों को पकड़ा गया और उनसे भारी जुर्माना वसूला गया. जंक्शन पर अनाधिकृत रूप से बेचे जाने वाले पानी समेत कई समानों को जब्त किया गया. डीसीआइ गणेश यादव ने बताया कि जंक्शन पर अनधिकृत वेंडरों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है. जिन वेंडरों के पास वैध लाइसेंस और मेडिकल प्रमाणपत्र नहीं था, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गयी है. सभी से जुर्माना वसूला गया है और उन्हें भविष्य में बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री न बेचने की चेतावनी भी दी गयी है. इस जांच अभियान से स्टेशन पर मौजूद वेंडरों और स्टॉल संचालकों में हड़कंप मच गया. आरपीएफ की ओर से भी वेंडरों की सूची मांगी गयी है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि कितने लोग जंक्शन पर खाद्य पदार्थों की बिक्री कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन