ePaper

Saran News : गणना फॉर्म अपलोड करने में बीएलओ सेराज आलम ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

Updated at : 02 Jul 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : गणना फॉर्म अपलोड करने में बीएलओ सेराज आलम ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले में सबसे पहले गणना फॉर्म अपलोड करने का श्रेय अमनौर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 23, मध्य विद्यालय परमानंद छपरा के बीएलओ सेराज आलम को मिला है.

विज्ञापन

छपरा

. विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले में सबसे पहले गणना फॉर्म अपलोड करने का श्रेय अमनौर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 23, मध्य विद्यालय परमानंद छपरा के बीएलओ सेराज आलम को मिला है. मंगलवार की शाम निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू की गयी बीएलओ एप पर मतदाताओं से वापस प्राप्त गणना फॉर्म अपलोड करने की सुविधा का इस्तेमाल करते हुए श्री आलम ने तीन फॉर्म अपलोड कर महाअभियान को गति दी. उनकी इस उपलब्धि पर बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने विशेष रूप से उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमन समीर, अमनौर के ईआरओ एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल ने भी सेराज आलम को प्रथम बीएलओ बनने पर बधाई दी और अन्य बीएलओ को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही. जिलाधिकारी अमन समीर ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अभियान को गंभीरता से लें और अपना सत्यापन अवश्य कराएं. उन्होंने बताया कि बीएलओ और उनके साथ लगे वॉलंटियर घर-घर जाकर पूर्व से भरे हुए गणना फॉर्म का वितरण कर चुके हैं. अब फॉर्म कलेक्शन और अनलोडिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि बीएलओ पहले आपके या आपके माता-पिता के नाम को 2003 की मतदाता सूची से वेरिफाई करेंगे. नाम होने पर वह मान्य प्रमाण पत्र माना जायेगा. इसके अलावा आयोग ने 11 प्रकार के कागजात को भी मान्यता दी है. जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता स्वयं भी voters.eci.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म डाउनलोड, स्वसत्यापित कर अपलोड कर सकते हैं. इस अभियान से मतदाता सूची में त्रुटियों को दूर करने और चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन