ePaper

हर बूथ को मजबूत बनाना है पार्टी का लक्ष्य : चैतेंद्रनाथ सिंह

Updated at : 06 Jul 2025 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
हर बूथ को मजबूत बनाना है पार्टी का लक्ष्य : चैतेंद्रनाथ सिंह

Saran News : भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत एकमा विधानसभा क्षेत्र के मांझी पश्चिमी मंडल अंतर्गत नचाप में मंडलीय बैठक का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मांझी पश्चिमी मंडल के नचाप में भाजपा की बूथ सशक्तीकरण बैठक संपन्न एकमा. भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत एकमा विधानसभा क्षेत्र के मांझी पश्चिमी मंडल अंतर्गत नचाप में मंडलीय बैठक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आदित्य कुमार दुबे ने की. जबकि संचालन विभूति नारायण तिवारी ने किया. बैठक के प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष चैतेंद्रनाथ सिंह ने कहा कि हर बूथ को मजबूत बनाना ही पार्टी का मुख्य लक्ष्य है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए रणनीति साझा की. इस अवसर पर एकमा विधानसभा के संयोजक बलवंत सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, भाजपा नेता जितेंद्र मिश्रा, चंद्रशेखर सिंह, पूर्व मुखिया शंभु प्रसाद, मजेश पाठक, शैलेश प्रसाद, शशि रंजन सिंह, वीरेश कुमार मिश्रा, निरोज सिंह, संतोष राम, सुरेंद्र सिंह, अजय मांझी, धन्नजय सिंह, आलोक कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, वैभव तिवारी, शिवनाथ बिंद, मंटू सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. बैठक के दौरान भाजपा की नीतियों और कार्यशैली से प्रभावित होकर कुमार मानवेंद्र सिंह राहुल ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. उन्हें पार्टी का प्रतीक चिह्न (पट्टा) पहनाकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष चैतन्य नाथ सिंह, विधानसभा संयोजक बलवंत सिंह और पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने पार्टी में शामिल कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDRASHEKHAR SARAN

लेखक के बारे में

By CHANDRASHEKHAR SARAN

CHANDRASHEKHAR SARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन