सारण के रिविलगंज में सरयू नदी तट पर मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर, पुलिस ने किया रेस्क्यू

Updated:
विज्ञापन

मोर दिखाते पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारण जिले के रिविलगंज में सेमरिया श्मशान घाट के पास सरयू नदी के तट पर एक राष्ट्रीय पक्षी मोर मिला है. स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम ने मोर को सुरक्षित रेस्क्यू किया है. मोर को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई है.

विज्ञापन

Saran Peacock Rescue : सारण जिले के रिविलगंज स्थित सेमरिया श्मशान घाट के पास सरयू नदी के तट पर एक राष्ट्रीय पक्षी मोर मिलने से इलाके में कौतूहल का विषय बन गया. डायल 112 की पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मोर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने दी डायल 112 को सूचना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्मशान घाट के पास सरयू नदी के किनारे पानी में एक मोर को विचरण करते हुए देखा गया था. इसके बाद स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए इसकी सूचना डायल 112 की पुलिस टीम को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक मोर पक्षी को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित थाना ले आई.

मोर को देखने के लिए उमड़ी लोगों की भारी भीड़

राष्ट्रीय पक्षी मोर के मिलने की खबर जैसे ही आसपास के इलाके में फैली, उसे करीब से देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने आम लोगों की भीड़ को नियंत्रित करते हुए मोर को सुरक्षित स्थान पर रखा. फिलहाल इस राष्ट्रीय पक्षी को रिविलगंज थाना परिसर में पूरी सुरक्षा के साथ रखा गया है.

वन विभाग को दी गई मामले की सूचना

रिविलगंज पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, मोर के सुरक्षित रखरखाव और उसकी उचित देखभाल के लिए उसे जल्द ही वन विभाग को सौंप दिया जाएगा. इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों को आधिकारिक सूचना दे दी गई है, जिसके बाद वन विभाग की टीम मोर को अपने संरक्षण में ले लेगी.

Also Read : सारण: प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले तरैया में फ्लैग मार्च, प्रशासन ने कानून व्यवस्था को लेकर जारी की सख्त चेतावनी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन