Saran News : पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

Saran News : आज देश के प्रधानमंत्री का 122वां मन की बात कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जिले में हर बुथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने एवं आम जनों को सुनाने का काम किया.

विज्ञापन

छपरा. आज देश के प्रधानमंत्री का 122वां मन की बात कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जिले में हर बुथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने एवं आम जनों को सुनाने का काम किया. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा की ऑपरेशन सिंदूर कि सफलता से एवं सेना के शौर्य से पूरा देश गौरवान्वित है. अब लोग अ��ने नवजात बच्चों का नाम सिंदूर रख रहे हैं और भारत आतंकवाद की समाप्ति के लिए संकल्पित है. उन्होंने आज के मन के बात कार्यक्रम में बिहार में खेलो इंडिया की सफलता के लिये पूरे बिहारवासियों और यहां के खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामना दिये. उन्होंने लोगों से स्वस्थ रहने के लिये योग करने के भी अपील की. इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम भारत के युवाओं में भाजपा कार्यकर्ताओं जोश भरने का काम करता है. मन की बात कार्यक्रम पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ,पूर्व जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय,पूर्व जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा, जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद, पूर्व विधायक विनय सिंह, पुर्व विधायक ज्ञानचंद माझी, पूर्व प्रत्याशी डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह, महामंत्री विवेक कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार साह, निरंजन शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीनिवास सिंह, बलराम तिवारी, विकास गुप्ता, अनु सिंह, जिला मंत्री अधेंदु शेखर, बलवंत सिंह, जीतू कुशवाहा, मीरा देवी, रंजन यादव, सुनीता कुमारी, सुनीता देवी, प्रवक्ता संजय सिंह, मदन सिंह, सुशील कुमार सिंह ,सत्यानंद सिंह, धर्मेंद्र चौहान रिंकू सिंह, शाहिद सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने भूतों पर मन की बात कार्यक्रम को देखा और सुना.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन