Bihar Politics: BJP सांसद ने रोहिणी आचार्य की तारीफ में कह दी ये बात, Video देखकर आप भी कहेंगे वाह
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 23 Dec 2024 6:49 PM
राजीव प्रताप रूडी (File)
Bihar Politics: भारतीय जनता पार्टी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने रोहिणी आचार्य की जमकर तारीफ की है. रूडी का बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
Bihar Politics: बीजेपी एमपी राजीव प्रताप रूडी ने उनके खिलाफ चुनाव लड़ चुकी रोहिणी आचार्य की तारीफ में कुछ ऐसी बात कह दी है जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. दरअसल, बीजेपी एमपी से जब पत्रकारों ने पूछा कि रोहिणी आचार्य बिहार विधानसभा चुनाव में उतरेंगी, इसपर आप क्या कहेंगे? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘देखिये छोटी बेटी है. आप लोग हमसे ऐसे सवाल न पूछें. चुनाव (लोकसभा चुनाव) के समय आप लोगों ने हमसे बहुत खराब-खराब सवाल पूछा. हम सभी सवालों को टालते गए. वो लालू यादव की बेटी हैं. आगे अच्छा करेंगी. छपरा की जनता ने हमें जीता के भेज दिया. आप लोग बार-बार उकसाते हैं. वो छोटी बेटी है. अपने पिता को उसने किडनी दिया जो सचमुच में बड़ा त्याग है. आपलोग उन्हें लेकर जो सवाल पूछते हैं उससे मैं बिल्कुल सहमत नहीं हूं.’
लोकसभा चुनाव में 13 हजार से अधिक वोटों से हारी थी रोहिणी
लोकसभा चुनाव 2024 में छपरा से बीजेपी ने अपने वरिष्ठ नेता राजीव प्रताप रूडी को उतारा था. महागठबंधन की ओर से लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की उम्मीदवारी यहां से तय की गई. 20 मई को यहां मतदान हुआ. दोनों को मिलकर टोटल 14 प्रत्याशी इस सीट पर भाग्य आजमाने उतरे थे. परिणाम आया तो रोहिणी राजीव से महज 13 हजार 661 वोटों से हार गई. रोहिणी को लोकसभा चुनाव में 4,58,091 वोट मिला.

जमकर हुई थी बयानबाजी
लोकसभा चुनाव 2024 में प्रचार के दौरान रोहिणी ने राजीव प्रताप रूडी के खिलाफ खूब बयानबाजी की थी. कोरोना के समय का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा था कि ऐसी विपदा में आपके सांसद आपके साथ नहीं थे, लेकिन मैं रहूंगी. राजीव प्रताप रूडी ने भी लालू यादव के कार्यकाल का जिक्र कर लोगों से कहा था कि अगर उनकी बेटी सांसद बनेंगी तो छपरा का वैसा ही हाल हो जायेगा जैसा उन्होंने बिहार का कर दिया था. लालू यादव, तेजस्वी यादव और मीसा भारती ने भी रोहिणी के समर्थन में जमकर प्रचार किया था. विपरीत परिणाम आने के तुरंत बाद रोहिणी फिर से विदेश चली गई.
इसे भी पढ़ें: तेजस्वी पर छात्र नेता ने लगाए गंभीर आरोप, दिलीप बोले- जब सरकार में आते हैं, तो चुप्पी साध लेते हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










