Saran News : बूथ सशक्तीकरण को लेकर भाजपाइयों ने की बैठक

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : बूथ सशक्तीकरण को लेकर भाजपाइयों ने की बैठक

Saran News : बूथ सशक्तीकरण के लिए बूथ पर प्रवास एक जून से 11 जून तक कार्य करना है.

विज्ञापन

सोनपुर. बूथ सशक्तीकरण के लिए बूथ पर प्रवास एक जून से 11 जून तक कार्य करना है. इसी क्रम मे सोनपुर सदर पूर्वी मंडल भाजपा अध्यक्ष आदित्य कुमार छोटू के आवास बाकरपुर में भाजपाइयो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. प्रदेश भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं सोनपुर के पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह ने बैठक के दौरान विस्तृत रुपरेखा पर चर्चा की. बैठक में सोनपुर विधानसभा प्रभारी श्रीनिवास सिंह ने सभी मंडल अध्यक्षों के साथ विचार-विमर्श कर यह निर्देश दिया की सभी मंडल अध्यक्ष बूथ को सभी कार्यकर्त्ता मे विभाजित कर दे, ताकि समय सीमा के अंदर कार्य हो सके. मौके पर जिला मंत्री राजीव कुमार सिंह, विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु, सदर दक्षिणी अध्यक्ष दीपक शर्मा, सदर पच्छिमी अध्यक्ष संजीत चौरसिया दिघवाड़ा नगर मण्डल अध्यक्ष दीपक गुप्ता, सदर अध्यक्ष सुनील कुमार, पूर्व अध्यक्ष शिवबचन सिंह, शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन