Saran News : बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार युवक घायल

Published by : ALOK KUMAR Updated At : 03 May 2025 10:36 PM

विज्ञापन

Saran News : सगुनी-खरीदाहा मुख्य सड़क पर शनिवार को एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बोलेरो वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन

परसा. सगुनी-खरीदाहा मुख्य सड़क पर शनिवार को एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बोलेरो वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. यह हादसा स्थानीय थाना क्षेत्र के पचलख नवादा गांव के समीप हुआ. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही 112 डायल पर तैनात पदाधिकारी अजीतलाल गणेश ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. इसके बाद घायल युवक को 102 डायल एंबुलेंस के माध्यम से परसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है. घायल युवक की पहचान अमनौर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी परमेश्वर गिरी के पुत्र रामचंद्र गिरी के रूप में की गयी है. रामचंद्र गिरी ने बताया कि वह घर से बाइक से परसा आ रहे थे. तभी पचलख नवादा के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी और घटनास्थल से फरार हो गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार बोलेरो वाहन की तलाश जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन