Saran News : ट्रक के कुचलने से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : ट्रक के कुचलने से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Saran News : थाना क्षेत्र महम्मदा के भोभर ब्रिज के समीप शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

गड़खा. थाना क्षेत्र महम्मदा के भोभर ब्रिज के समीप शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे में बाइक पर सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं. घटना से गुस्साये स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर मुआवजे की मांग करते हुए प्रदर्शन किया. मृतक की पहचान मोफसिल थाना क्षेत्र के मेहिया गांव निवासी उमेश कुमार सिंह के पुत्र आदित्य कुमार 24 वर्ष के रूप में हुई है. आदित्य डिप्लोमा कर चुका था और नौकरी की तलाश में था. बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन पहले ही घर पर हो रहे मांगलिक कार्य में शामिल होने आया था. शनिवार को आदित्य बाइक से कहीं जा रहा था. जब वह मंगलटोला के पास पहुंचा, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. आदित्य की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक पर सवार दो महिलाएं घायल हो गयी.

ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ कर की पिटाई

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को खदेड़कर रोक लिया और चालक की पिटाई कर दी. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल, छपरा में भर्ती कराया. हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित रहा. सूचना मिलने पर गड़खा थाना पुलिस और अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. प्रशासन की ओर से उचित मुआवजे का आश्वासन दिए जाने के बाद लोग शांत हुए। करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन