Bihar Teacher Transfer: 'नई ट्रांसफर पोस्टिंग नीति महज एक लॉलीपॉप' पुरुष शिक्षकों ने की ये मांग

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

झारखंड में शिक्षक स्थांतरण नियमावली में होगा बदलाव

Bihar Teacher Transfer: बिहार परिवर्तन प्रारंभिक शिक्षक संघ दिघवारा के प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने भी शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण नीति का विरोध किया है. सिंह ने कहा है कि नई स्थानांतरण नीति में काफी विसंगतियां है.

विज्ञापन

Bihar Teacher Transfer: शिक्षा विभाग की ओर से जारी नई ट्रांसफर पोस्टिंग पॉलिसी से सक्षमता पास पुरुष शिक्षकों में गहरा आक्रोश है. पुरुष शिक्षक इस पॉलिसी को लॉलीपॉप नीति करार दे रहे हैं. शिक्षकों का कहना है कि अनुमंडल के बाहर ट्रांसफर होने से पुरुष शिक्षकों को काफी परेशानी होगी और उनका अधिकांश समय स्कूल आने जाने में ही गुजर जाएगा जिसका प्रतिकूल असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ेगा. शिक्षक सुकून के साथ मनोयोग से नहीं पढ़ा पाएंगे.

स्थानांतरण नीति का किया विरोध

बिहार परिवर्तन प्रारंभिक शिक्षक संघ दिघवारा के प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने भी शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण नीति का विरोध किया है. सिंह ने कहा है कि नई स्थानांतरण नीति में काफी विसंगतियां है. स्थानांतरण नियमावली में तार्किक स्वरूप का आधार नहीं है, इसे व्यावहारिक स्तर पर बनाए जाने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि सभी सक्षमता पास पुरुष शिक्षकों को एच्छिक स्थानांतरण का लाभ दिया जाए. ऐसा अगर संभव नहीं हो तो पुरुष शिक्षकों को अपने गृह प्रखंड को छोड़कर दूसरे प्रखंड में पदस्थापित किया जाए लेकिन अनुमंडल के बाहर ट्रांसफर किया जाना विभाग का हिटलरशाही कदम है.

शिक्षक नहीं करेंगे योगदान

नीति में सुधार नहीं हुआ तो बड़ी संख्या में नियोजित शिक्षक योगदान नहीं करेंगे. सिंह ने कहा कि आज भी वर्ष 1994 व 1999 में बहाल बीपीएससी शिक्षक अपने गृह प्रखंड में पदस्थापित हैं. 34540 श्रेणी के शिक्षक शिक्षिका भी अपने विद्यालय में पदस्थापित हैं. मुन्ना राम, गोपाल जी सिंह, चंदन कुमार सिंह, रंजीता सिंह, कुंदन कुमार, अनिल कुमार राय, राजू भक्त, जुगेश्वर शर्मा, बृजनंदन राय व वीर अभिमन्यु सरीखे दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी ट्रांसफर पॉलिसी को सक्षमता पास शिक्षकों के लिए अहितकारी पॉलिसी बताया.

इसे भी पढ़ें: पवन सिंह के बाद सियासत में उतरा एक और भोजपुरी सुपरस्टार, जानिए किस सीट से ठोक सकते हैं ताल

Good News: लखनऊ – छपरा रूट पर इस दिन से दौड़ेगी वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस, जानें समय-तिथि और सबकुछ

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन