ePaper

रिविलगंज प्रीमियर लीग में बैजूटोला और टेकनीवास टाइगर्स ने दर्ज की जीत

Updated at : 23 Jan 2026 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
रिविलगंज प्रीमियर लीग में बैजूटोला और टेकनीवास टाइगर्स ने दर्ज की जीत

युवाओं के विकास में खेल का महत्वपूर्ण योगदान है. यह बातें नगर पंचायत रिविलगंज के उपचेयरमैन प्रतिनिधि विजय भास्कर ने रिविलगंज सेमरिया स्थित श्रीनाथ बाबा मंदिर के खेल मैदान में आयोजित रिविलगंज प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के दौरान कही.

विज्ञापन

रिविलगंज. युवाओं के विकास में खेल का महत्वपूर्ण योगदान है. यह बातें नगर पंचायत रिविलगंज के उपचेयरमैन प्रतिनिधि विजय भास्कर ने रिविलगंज सेमरिया स्थित श्रीनाथ बाबा मंदिर के खेल मैदान में आयोजित रिविलगंज प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के दौरान कही. उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से समाज में शांति सद्भावना और विकास संभव है. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर क्रिकेट मैच का उद्घाटन फीता काटकर किया. उद्घाटन मैच बैजूटोला वारियर्स टिक और रेपुरा वारियर्स टिम के बीच खेला गया. जिसमें बैजुटोला वैरियर टिम ने 10 ओभर में 179 रनों की शानदार पारी खेलकर स्कोर खड़ा किया, वही जवाब में रेपुरा वारियर्स टिम ने खेलते हुए 39 रनों से हार स्वीकार किया. इस मैच में चंदन सिंह ने 56 रनों का शानदारी पारी खेली. वही दूसरा मैच टेकनीवास टाइगर और श्रीनाथ योद्धा टिम के बीच खेला गया. जिसमे टेकनीवास टाइगर के 176 रनों की शानदार पारी खेलकर स्कोर खड़ा किया. वही जवाब में श्रीनाथ योद्धा टिम ने नौ ओभर में 141 रन बनकर ऑल आउट हो गया. इस मौके पर समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह मुन्ना, कप्तान मुन्ना सिंह, नरेंद्र सिंह, अधिवक्ता हरे राम सिंह, संतोष गिरि, अशोक राय, अरुण यादव सहित सैकड़ों हजारों खेल प्रेमी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन