Saran News : 20 वर्ष पुराने डकैती मामले में फरार अपराधी के घर कुर्की-जब्ती

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : 20 वर्ष पुराने डकैती मामले में फरार अपराधी के घर कुर्की-जब्ती

थाना क्षेत्र के बांध बनाकेरवा गांव में रविवार को पुलिस ने डकैती के मामले में फरार चल रहे अपराधी के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की.

विज्ञापन

परसा. थाना क्षेत्र के बांध बनाकेरवा गांव में रविवार को पुलिस ने डकैती के मामले में फरार चल रहे अपराधी के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि करीब 20 वर्ष पूर्व हुई डकैती कांड में रामध्यान राय का पुत्र अवधेश राय नामजद अभियुक्त है. वह लंबे समय से फरार चल रहा है. न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उसके घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस ने घर की चौखट, चौकी, गैस सिलिंडर, बर्तन समेत कई अन्य सामग्री जब्त कर लिया. कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष ओम प्रकाश के साथ पीएसआइ अभिषेक कुमार, एसआइ प्रमोद कुमार गुप्ता, एएसआइ अजित लाल गणेश, एसआइ राजू कुमार सिंह समेत महिला-पुरुष बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन