ePaper

शनिवार को जारी होगा पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा का एडमिट कार्ड

Updated at : 05 Mar 2026 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
शनिवार को जारी होगा पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा का एडमिट कार्ड

पीएचडी कोर्स वर्क सत्र 2023 की परीक्षा का एडमिट कार्ड शनिवार को जारी कर दिया जायेगा.

विज्ञापन

छपरा. पीएचडी कोर्स वर्क सत्र 2023 की परीक्षा का एडमिट कार्ड शनिवार को जारी कर दिया जायेगा. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि यह परीक्षा 10 मार्च को निर्धारित है. परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं के एडमिट कार्ड तैयार कर लिया गया है. आज अंतिम रूप से सभी एडमिट कार्ड का वेरिफिकेशन करने के उपरांत शनिवार की सुबह एडमिट कार्ड जारी करने के ठीक बाद सभी पीजी विभागों को भेज भी दिया जायेगा. जहां से छात्र-छात्राएं निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे. एडमिट कार्ड में यदि कोई त्रुटि होगी तो तत्काल विभाग स्तर पर ही उसे वेरीफाइ कर ठीक कर दिया जायेगा.

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि कोर्स वर्क की परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. विश्वविद्यालय स्थित मल्टीपरपस परीक्षा भवन को केंद्र बनाया गया है. ऐसे में परीक्षा केंद्र पर सीटिंग अरेंजमेंट व अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए भी गाइडलाइन जारी किया गया है. शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न हो इसके लिए ऑब्जर्वर की टीम भी गठित की गयी है. कोर्स वर्क की परीक्षा में वही छात्र-छात्राएं सम्मिलित हो रहे हैं. जिन्होंने पीएचडी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत रिसर्च के लिए विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में दाखिला लिया है. नामांकित छात्रों का छह माह की अवधि के लिए कोर्स वर्क की कक्षाओं का संचालन हुआ है. जिसमें कंप्यूटर प्रशिक्षण तथा रिसर्च एंड मेथाडोलॉजी की कक्षाएं चली हैं.

200 अंकों की होगी पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा

कोर्स वर्क की परीक्षा 200 अंकों की होगी. जिसमें दो पेपर शामिल होंगे. पहला पेपर 100 अंक का रिसर्च एंड मेथाडोलॉजी पर आधारित होगा. इसी पेपर में छात्रों से कंप्यूटर से संबंधित प्रश्न भी पूछे जायेंगे. जबकि दूसरा पेपर मूल विषय से संबंधित होगा. पिछले सेशन में जो कोर्स वर्क की परीक्षा हुई थी. उसमें सभी संकायों में रिसर्च एंड मेथाडोलॉजी के अलग-अलग पेपर आये थे. परीक्षा से पूर्व सभी छात्रों को विभाग स्तर पर परीक्षा से संबंधित कोर्स मटेरियल उपलब्ध कराये गये हैं. पीएचडी कोर्स वर्क में विज्ञान, वाणिज्य, सामाजिक विज्ञान व मानविकी के अंतर्गत भौतिकी, रसायन शास्त्र, गणित, जूलॉजी, बॉटनी, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, इतिहास, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भूगोल, वाणिज्य व गृह विज्ञान विभाग में नामांकित छात्रों की परीक्षा होगी.

ये है कोर्स वर्क की परीक्षा का शेड्यूल

पीएचडी कोर्स वर्क सत्र 2023 में नामांकित छात्र-छात्राओं की परीक्षा 10 मार्च को आयोजित की जायेगी. यह परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी. पहली पाली में रिसर्च एंड मेथाडोलॉजी की परीक्षा ली जायेगी. जबकि दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी. जिसमें पेपर-टू के अंतर्गत संबंधित विषय की परीक्षा आयोजित होगी. परीक्षा का शेड्यूल विभिन्न पीजी विभागों के नोटिस बोर्ड पर भी प्रकाशित किया गया है. विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर भी परीक्षा से संबंधित सूचना अपलोड कर दी गयी है. इस परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय के मल्टीपरपस परीक्षा भवन को केंद्र बनाया गया है.

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन