गंगा-गंडक के रास्ते मही नदी में घुसे घड़ियाल? ककरहट व पुरदिलपुर में दहशत, ग्रामीण सतर्क

Updated:
विज्ञापन

ककरहट मही नदी में दिख रहा घड़ियाल (मगरमच्छ)

दरियापुर प्रखंड क्षेत्र की मही नदी में घड़ियालों के दिखने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है. ककरहट और पुरदिलपुर गांवों में घड़ियालों को देखा गया, जिससे ग्रामीण सतर्क हो गए हैं. नदी किनारे बसे गांवों की सुरक्षा पर चिंता बनी हुई है.

विज्ञापन

Gandaki River Bihar: दरियापुर प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली मही नदी में कई जगहों पर घड़ियाल (मगरमच्छ) पानी में तैरते हुए देखे जाने के बाद नदी किनारे बसे लोगों में सनसनी फैल गयी है. ग्रामीणों में घड़ियाल को लेकर दहशत का माहौल है. नदी किनारे बसे लोग अपने बच्चों को नदी की तरफ जाने से रोक रहे हैं. वहीं पशुपालक भी अपने मवेशियों को नदी की ओर जाने नहीं दे रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

ककरहट व पुरदिलपुर में लोगों ने देखा घड़ियाल

बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह ककरहट और पुरदिलपुर गांव के लोगों ने मही नदी में घड़ियाल को तैरते हुए देखा. इसके बाद मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए. नदी में घड़ियाल देखे जाने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. ग्रामीण अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गए हैं.

गंडकी और सुखमयी नदी के किनारे भी बढ़ी चिंता

मही नदी की सहायक गंडकी और सुखमयी नदियां भी दरियापुर प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरती हैं और इनका जुड़ाव मही नदी से है. ऐसे में इन दोनों नदियों के किनारे बसे ग्रामीणों में भी चिंता बढ़ गयी है. इन क्षेत्रों के लोग भी बच्चों को नदी के पास जाने से रोक रहे हैं.

तीनों नदियों के किनारे बसे हैं अधिकांश गांव

इस क्षेत्र के अधिकांश गांव मही, गंडकी और सुखमयी नदियों के किनारे बसे हुए हैं. ग्रामीणों की रोजमर्रा की कई जरूरतें भी इन्हीं नदियों से जुड़ी हैं. लोग नदी में नहाने, बर्तन साफ करने, कपड़े धोने और मवेशियों को नहलाने जैसे काम करते हैं. नदी में घड़ियाल देखे जाने के बाद इन कार्यों को लेकर भी लोगों में डर बना हुआ है.

गंगा या गंडक से आने की चर्चा

ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि कई घड़ियाल गंगा या गंडक नदी से होते हुए मही नदी में पहुंचे होंगे. हालांकि, घड़ियाल के मही नदी में पहुंचने के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ग्रामीणों ने अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता जतायी है और नदी के आसपास सतर्कता बरत रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी मामले पर बोले सीएम सम्राट चौधरी, कहा- मैं किसी जाति या धर्म का विरोधी नहीं, सुशासन का समर्थक हूं


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन