शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए वीएसएस सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण
Published by : ALOK KUMAR Updated At : 05 Mar 2026 9:28 PM
प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय शिक्षा समिति के गठन, उसकी जिम्मेदारियों और उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.
रसूलपुर(एकमा). एकमा प्रखंड के गौसपुर स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय गौसपुर में संचालित संकुल संसाधन केंद्र में आमडाढ़ी पंचायत के छह विद्यालयों के शिक्षा समिति (वीएसएस) के सदस्यों के लिए तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सीआरसी समन्वयक मंजीत कुमार तिवारी, प्रभारी प्रधानाध्यापिका विभा कुमारी, प्रशिक्षक डॉ. शशि भूषण शाही, अंजना मिश्रा, प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह, शैलेश कुमार सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में विद्यालय शिक्षा समिति की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला. प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय शिक्षा समिति के गठन, उसकी जिम्मेदारियों और उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. साथ ही विद्यालयों के सर्वांगीण विकास, छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने, शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने तथा विद्यालय प्रबंधन में समुदाय की भागीदारी को सशक्त करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गयी. प्रशिक्षकों ने बताया कि विद्यालय शिक्षा समिति विद्यालय और समाज के बीच सेतु का कार्य करती है. समिति के सदस्य विद्यालय के विकास, संसाधनों के सही उपयोग और बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. प्रशिक्षण के माध्यम से समिति के सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों और कार्यों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे अपने-अपने विद्यालयों के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें. तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य भाग ले रहे हैं. प्रशिक्षण के दौरान उन्हें शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी, जिससे विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके. इस मौके पर मंजीत कुमार तिवारी, अनिल कुमार सिंह, शैलेश कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, संध्या देवी, ममता कुमारी, अजीत कुमार ठाकुर, कमल कुमार सिंह, सुशील कुमार यादव, रंजन कुमार, योगेश कुमार सिंह, अंजू कुमारी, दिग्विजय कुमार गुप्ता, छविनाथ मांझी, सनोज कुमार, राज मोहम्मद अंसारी आदि अन्य लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










