ePaper

क्या आपकी सैलरी से भी कटता है पीएफ? तो EPFO में नए बदलाव के बारे में जान लीजिए

Updated at : 06 Mar 2026 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
PF Interest Rate

EPFO PF Interest Rate

PF Interest Rate: पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पीएफ ब्याज दर 8.25% पर बरकरार रखी गई है. इसके साथ ही, ईपीएफओ ने 1000 रुपये से कम बैलेंस वाले इनएक्टिव अकाउंट्स के लिए ऑटो-सेटलमेंट और कंपनियों के लिए नई एमनेस्टी स्कीम का ऐलान किया है.

विज्ञापन

PF interest rate: अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपकी सैलरी से पीएफ (PF) का पैसा कटता है, तो आपके लिए राहत भरी खबर है. केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में हुई हालिया बैठक में सरकार ने पीएफ जमा पर ब्याज दर को लेकर बड़ा फैसला लिया है. वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ब्याज दर को 8.25% पर स्थिर रखा गया है.

ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं

यह लगातार तीसरा साल है जब सरकार ने पीएफ ब्याज दरों में कोई छेड़छाड़ नहीं की है. वर्तमान में बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए 8.25% का ब्याज दर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) या पीपीएफ (PPF) जैसी अन्य बचत योजनाओं के मुकाबले काफी बेहतर और सुरक्षित माना जा रहा है. अब यह प्रस्ताव वित्त मंत्रालय के पास भेजा जाएगा, जिसके बाद आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होते ही यह पूरी तरह लागू हो जाएगा.

इनएक्टिव अकाउंट्स के लिए ऑटो-सेटलमेंट

पीएफ खाताधारकों के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि अब इनएक्टिव (निष्क्रिय) खातों को लेकर नियम आसान कर दिए गए हैं. जिन खातों में 1000 रुपये या उससे कम की रकम फंसी हुई है, उनके लिए ऑटो-सेटलमेंट सुविधा शुरू की जाएगी. इससे लगभग 1.33 लाख खाताधारकों को सीधा फायदा होगा और उन्हें अपने पैसे निकालने के लिए पीएफ ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.

कंपनियों के लिए एमनेस्टी स्कीम

EPFO ने उन कंपनियों के लिए भी एक मौका दिया है जो अब तक नियमों के पालन में पीछे रही हैं. एमनेस्टी स्कीम के तहत कंपनियों को अपने पुराने विवाद निपटाने और जुर्माना माफ कराने का अवसर मिलेगा. इसका सीधा मकसद कर्मचारियों के पैसे की सुरक्षा और कंपनियों के साथ तालमेल को बेहतर बनाना है.

डिजिटल और आसान होगी प्रक्रिया

EPFO अब पूरी तरह से पेपरलेस और डिजिटल होने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है. बोर्ड ने सोशल सिक्योरिटी कोड 2020 के तहत नई गाइडलाइंस को मंजूरी दी है. इससे पेंशन, बीमा और क्लेम सेटलमेंट से जुड़ी प्रक्रियाएं पहले से कहीं ज्यादा सरल, पारदर्शी और तेज हो जाएंगी.

Also Read: घर बैठे महिलाओं के लिए कमाई का सुनहरा मौका, इस योजना में ट्रेनिंग के साथ मिलेगी हर महीने सैलरी

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola