Bank Holidays: अगस्त में लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी काम

Updated:
विज्ञापन

बैंक में छुट्टी का सांकेतिक फोटो, PHOTO एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अगस्त के आखिरी हफ़्ते में बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं? त्योहारों और वीकेंड के कारण 25 से 30 अगस्त के बीच बैंक लगातार 5 दिन बंद रहेंगे. RBI की जारी छुट्टियों की पूरी सूची यहाँ देखें.

विज्ञापन

Bank Holidays: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार, त्योहारों और वीकेंड की वजह से 25 से 30 अगस्त के बीच बैंक बंद रहेंगे.

विज्ञापन

देखें पूरी सूची

  • 25 अगस्त: मिलाद-उन-नबी, पहले ओणम और मिलाद-ए-शेरिफ के अवसर पर तिरुवनंतपुरम, कोच्चि और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे.
  • 26 अगस्त: ईद-ए-मिलाद (बारावफात) और थिरुवोनम के कारण नई दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कानपुर, पटना, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, भोपाल, देहरादून, रांची, रायपुर, श्रीनगर और जम्मू में बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी.
  • 28 अगस्त: रक्षाबंधन, पंग-लहबसोल, श्री नारायण गुरु जयंती और अय्यंकाली जयंती के मौके पर देशभर के अधिकांश हिस्सों में बैंक अवकाश रहेगा.
  • 29 अगस्त: महीने का आखिरी (पांचवां) शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेगा.
  • 30 अगस्त: रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने के कारण देशभर के सभी बैंक पूर्णतः बंद रहेंगे.


ये भी पढ़ें: FASTag Local Pass: 121 टोल प्लाजा पर अब ऑनलाइन मिलेगा मंथली पास, ऐसे करें अप्लाई


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola