saran news : सोनपुर आयोजना क्षेत्र के विस्तार को मिली स्वीकृति, अब 600 वर्ग किमी होगा क्षेत्रफल
Author Shailesh kumar
Updated:
विज्ञापन

saran news : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सोनपुर आयोजना क्षेत्र प्राधिकार की हुई बैठक
विज्ञापन
छपरा. जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में सोनपुर आयोजना क्षेत्र प्राधिकार की बैठक की गयी. फरवरी 2025 में आहूत प्राधिकार की बैठक में सोनपुर आयोजना क्षेत्र के जीआइएस आधारित मास्टर प्लान की इनसेप्शन रिपोर्ट को स्वीकृति प्रदान की गयी थी. इसी बैठक में सोनपुर आयोजना क्षेत्र के विस्तार के लिए मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सोनपुर आयोजना क्षेत्र प्राधिकार को नगर विकास विभाग को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया था.
स्वीकृति मिली, तो क्षेत्र के लोग हुए खुश
भेजे गये प्रस्ताव के आलोक में सोनपुर आयोजना क्षेत्र के विस्तार को स्वीकृति मिल गयी है. विस्तारित रूप में सोनपुर आयोजना क्षेत्र का 600 वर्ग किलोमीटर में फैलाव होगा, जो पहले लगभग 256 वर्ग किलोमीटर था. विस्तारित सोनपुर आयोजना क्षेत्र के अंतर्गत संपूर्ण सोनपुर, दिघवारा, दरियापुर एवं परसा प्रखंड तथा गड़खा प्रखंड की चार पंचायतें शामिल की गयी हैं.20 साल के विकास की तैयार होगी रूपरेखा
जीआइएस आधारित मास्टर प्लान बनाने वाली कंपनी क्रिएटिव सर्कल, नागपुर द्वारा सोनपुर आयोजना क्षेत्र के आगामी 20 वर्षों के विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की गयी है. मास्टर प्लान का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए टाइम लाइन का निर्धारण किया गया. 25 जून तक ड्राफ्ट प्लान तैयार करने को कहा गया. इससे पूर्व 10 मई तक विभिन्न संबंधित विभागों से वांछित डेटा का संग्रहण करने को कहा गया. 25 जून तक ड्राफ्ट प्लान तैयार करने तथा 10 जुलाई तक फाइनल ड्राफ्ट बनाने को कहा गया. फाइनल ड्राफ्ट को 10 जुलाई तक प्रकाशित कर इसपर आगामी 20 दिनों के अंतर्गत दावा या आपत्ति प्राप्त किया जायेगा. प्राप्त दावा या आपत्तियों के विधिवत निष्पादन के उपरांत मास्टर प्लान को अंतिम रूप देने के लिए अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. बैठक में उपविकास आयुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी सारण, अपर समाहर्ता, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सोनपुर, कंसल्टेंट प्रतिनिधि एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










