Saran News : रिविलगंज नपं बाजार एरिया में अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशाशन का बुलडोजर

Published by : ALOK KUMAR Updated At : 26 Apr 2025 3:49 PM

विज्ञापन

Saran News : एनएच 19 छपरा-बलिया मुख्य पथ के नगर पंचायत क्षेत्र के रिविलगंज बाजार एरिया में स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने को लेकर बुलडोजर चला दिया.

विज्ञापन

रिविलगंज. एनएच 19 छपरा-बलिया मुख्य पथ के नगर पंचायत क्षेत्र के रिविलगंज बाजार एरिया में स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने को लेकर बुलडोजर चला दिया. इस दौरान सड़क के किनारे कई वर्षों से कब्जा जमाये दुकानदारों व मकान मालिकों के बीच हड़कंप मच गया. रिविलगंज अंचल पदाधिकारी कौशल किशोर, नगर पंचायत रिविलगंज कार्यपालक पदाधिकारी डॉ किशोर कुणाल, थानाध्यक्ष सुभाष पासवान और भारी संख्या में महिला पुरुष पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी के माध्यम से दो दर्जनों से अधिक दुकानदारों व मकान मालिकों द्वारा वर्षों किया गया अतिक्रमण को प्रशासन ने खाली कर दिया. वही कई अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन का बुलडोजर चलते देख खुद ही अतिक्रमण हटा लिया।प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने से पहले माइकिंग और नोटिस के माध्यम से अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने को लेकर चेतावनी दे दी थी. लेकिन लोगों ने इसे खानापूर्ति समझ गंभीरता से नहीं लिया था.

कई दुकानों व मकानों पर बिना नोटिस व सूचना का चला बुलडोजर,आक्रोश

स्थानीय लोगों के कहना है कि प्रशासन द्वारा कई ऐसे मकानों व दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया है जिनको नोटिस और सूचना नहीं दिया गया है,जिसके कारण लोग काफी आक्रोशित हैं लोग इसकी शिकायत जिलाधिकारी एवं न्यायालय में जाने की बात कही है. बाते दी कि रिविलगंज थाना क्षेत्र के रिविलगंज बाजार छपरा-बलिया मुख्य पथ पर दुकानदारों व मकान मालिकों के अतिक्रमण करने के कारण 42 फिट का सड़क 18 से 20 फिट का हो गया है. यानी अतिक्रमणकारियों द्वारा 20 फिट सड़क को अतिक्रमण किया गया है. जिसके कारण गोदना मोड़ से रिविलगंज बाजार होते समसुद्दीनपुर तक करीब तीन किलों मीटर में छोटे बड़े वाहनों से महाजाम की स्थिति हमेशा उत्पन होती रहती है. जिसके कारण स्थानीय लोगों,स्कूली बच्चे एवं राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।जिसकी शिकायत जिलाधिकारी सहित स्थानीय प्रशासन को लोगो द्वारा कई सालों से किया जा रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन