ePaper

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

Updated at : 03 Jan 2026 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

मांझी-छपरा मुख्य मार्ग पर धनी छपरा गांव के समीप शनिवार को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

मांझी. मांझी-छपरा मुख्य मार्ग पर धनी छपरा गांव के समीप शनिवार को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुलेट सवार एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गयी. मृतक की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के मोहब्बत परसा गांव निवासी मुंशी यादव के 20 वर्षीय पुत्र सन्नी यादव के रूप में हुई है. वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक उसी गांव के सुभाष यादव का 17 वर्षीय पुत्र आलोक यादव बताया जाता है.

मिली जानकारी के अनुसार, दो बाइकों पर सवार होकर चार युवक मांझी से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान छपरा की ओर से आ रही सामान लदी तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बुलेट में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सन्नी को मृत घोषित कर दिया. आलोक की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. सन्नी तीन भाइयों में सबसे छोटा था और इंटर की पढ़ाई कर रहा था. उसकी मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिजनों के करुण क्रंदन से पूरे मोहल्ले का माहौल गमगीन हो गया.

वाहन जब्त, चालक की तलाश में पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मांझी थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बुलेट तथा पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया. हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार होने में सफल रहा. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है. साथ ही दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की छानबीन की जा रही है. फरार पिकअप चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन