Saran News : रेलवे ट्रैक पर शौच करने गये युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : रेलवे ट्रैक पर शौच करने गये युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Saran News : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सिवान रेलखंड के एकमा स्टेशन के पास माने मठिया गांव के समीप रात्रि के समय एक युवक रेलवे ट्रैक पर शौच करने के लिए गया था, जहां अज्ञात ट्रेन की चपेट में आकर उसकी दोनों पैर कट गये.

विज्ञापन

एकमा. पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सिवान रेलखंड के एकमा स्टेशन के पास माने मठिया गांव के समीप रात्रि के समय एक युवक रेलवे ट्रैक पर शौच करने के लिए गया था, जहां अज्ञात ट्रेन की चपेट में आकर उसकी दोनों पैर कट गये. घटना के बाद युवक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे घायल अवस्था में एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया. वहीं सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान माने मठिया गांव निवासी 22 वर्षीय शिवम कुमार के रूप में हुई है, जो अपने दादा-दादी के साथ रहता था. मृतक के माता-पिता पंजाब के अमृतसर में रहते हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया. मृतक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन