ePaper

saran news : मां अंबिका के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

Updated at : 29 Sep 2025 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
saran news : मां अंबिका के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

saran news : निशा पूजा आज, नवमी को लाखों श्रद्धालु करेंगे मां अंबिका भवानी का दर्शनश्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के किये गये हैं व्यापक इंतजाम

विज्ञापन

दिघवारा. शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि सोमवार को प्रखंड के शक्तिपीठ स्थल मां अंबिका भवानी मंदिर आमी में श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ देखी गयी और हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर अपनी मुरादों के पूर्ण होने की कामना की. मंदिर के चप्पे चप्पे पर भक्तों की भीड़ दिखी और श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए बेताब दिखे.

पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भरा नजर आया. दोपहर बाद तक मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा. हर श्रद्धालु मां अंबिका के भक्तिरस में सराबोर देखे गये. इससे पूर्व सप्तमी को लेकर मंदिर में अहले सुबह से भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी थी. सुबह पांच बजे से ही मंदिर में अप्रत्याशित भीड़ दिखी. जैसे-जैसे धूप की किरणें बिखरती गयी, वैसे-वैसे मंदिर में भीड़ बढ़ती गयी. थानाध्यक्ष डॉ रितेश कुमार मिश्रा व अन्य पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस की सुरक्षा के बीच श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए कतारबद्ध हुए और फिर गर्भगृह के बाहर से मां अंबिका भवानी के दर्शन किये और अपनी मन्नतों के पूर्ण होने की कामना की. मंदिर के अंदर दीपक तिवारी व सूरज तिवारी सरीखे पुजारियों ने श्रद्धालुओं के प्रसाद व चुनरी को पिंड पर अर्पित किया और सबों की खुशहाली की कामना की. पूरे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी और भक्तों को खरीदारी में मशगूल देखा गया. पाठ करने वाले श्रद्धालुओं ने भी मंदिर में दुर्गा पाठ किया और कालरात्रि रूप की आराधना करते हुए आरती कर मां अंबिका भवानी के दर्शन किये. मंदिर के चप्पे चप्पे पर भक्तों की भीड़ दिखी. पूरा मंदिर परिसर आस्था के रंग में सराबोर दिखा और हर कोई मां अंबिका की भक्ति में लीन नजर आया.

रात्रि शृंगार देखने के लिए आज उमड़ेगी भीड़

अंबिका भवानी मंदिर में आमी में नवरात्र की अष्टमी तिथि को होने वाली निशा पूजा का विशेष महत्त्व है. इस पूजा को देखने के लिए दूर दराज से श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं. रात्रि शृंगार के दौरान सबसे ज्यादा निशा पूजा में भीड़ उमड़ती है. इस दौरान मां के पिंडी रूप को फूल, आभूषण आदि चीजों से आकर्षक तरीके से सजाया जाता है और विशेष भोग लगता है. विशेष आरती कर पुजारियों द्वारा मां की स्तुति की जाती है, फिर पिंड के शृंगार रूप को आम लोगों को देखने के लिए गर्भगृह को खोल दिया जाता है.

दो दर्जन सीसीटीवी कैमरे से पूरे मंदिर परिसर की होगी निगरानी

बुधवार को इस मंदिर में नवमी को लेकर भक्तों की अप्रत्याशित भीड़ उमड़ेगी और प्रदेश भर से लाखों श्रद्धालु मां अंबिका के दर्शन करने के लिए इस मंदिर में पहुंचेंगे और अपनी मुरादों के पूर्ण होने की कामना करेंगे. मां के दर्शन के बाद श्रद्धालु हवन में हिस्सा लेंगे. पाठ करने वाले श्रद्धालु मंदिर के पिछले हिस्से में कन्या पूजन में हिस्सा लेंगे. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. आने जाने के हर रास्ते पर विशेष चौकसी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन