Saran News : बकाया मजदूरी मांगने के विवाद में हुई मारपीट

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : बकाया मजदूरी मांगने के विवाद में हुई मारपीट

Saran News : थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव में मजदूरी का बकाया पैसा मांगने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी है. जिसमें दोनों पक्षों से तरैया थाने में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन

तरैया. थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव में मजदूरी का बकाया पैसा मांगने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी है. जिसमें दोनों पक्षों से तरैया थाने में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें एक पक्ष से राजेश साह की पत्नी सविता देवी ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें रेखा देवी, सुनील साह व पासपति कुंवर को आरोपित किया गया है. वहीं दूसरे पक्ष से सुनील साह की पत्नी रेखा देवी ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें रंजन साह, किशुन साह, सबिता देवी, सुशीला देवी, अमृता देवी को आरोपित किया गया है. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अपने-अपने बेटे की मजदूरी का पैसा बकाया रखने व मांगने को लेकर हुई विवाद के कारण मारपीट करने का आरोप पर लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन