एकसार पंचायत क्षेत्र में वन विभाग की कार्रवाई, 45 नीलगायों को मारा गया

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
एकसार पंचायत क्षेत्र में वन विभाग की कार्रवाई, 45 नीलगायों को मारा गया

प्रखंड के एकसार पंचायत क्षेत्र में मंगलवार को वन विभाग की निगरानी में चलाये गये विशेष अभियान के दौरान वर्ल्ड लाइफ ट्रैंक्विलाइजर फोर्स की टीम ने 45 नीलगायों को मार गिराया

विज्ञापन

एकमा. प्रखंड के एकसार पंचायत क्षेत्र में मंगलवार को वन विभाग की निगरानी में चलाये गये विशेष अभियान के दौरान वर्ल्ड लाइफ ट्रैंक्विलाइजर फोर्स की टीम ने 45 नीलगायों को मार गिराया. अभियान में विशेषज्ञ शूटर नवाब सफात अली खान, प्रतीक्षा सिंह, आकाश कुमार और कुमुद कुमार शामिल थे. टीम ने बताया कि मृत नीलगायों को सुरक्षित तरीके से दफनाया जायेगा ताकि किसी प्रकार की बीमारी या संक्रमण न फैले. एकसार पंचायत के मुखिया जय राम साह ने बताया कि किसानों की फसलों को लगातार नुकसान पहुंचने की शिकायत के बाद विभाग को आवेदन दिया गया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी. इस दौरान वन विभाग के कर्मियों के साथ ग्रामीण राजू यादव, अनिल सिंह, भूटान प्रसाद, देवनाथ महतो, दिलीप महतो और हीरालाल यादव सहित कई लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन