Saran News : पैसों के लेनदेन में दो गुटों में हुई मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : पैसों के लेनदेन में दो गुटों में हुई मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Saran News : गौरा थाना क्षेत्र के शिव मोहम्मदपुर गांव के अमरिंदर प्रसाद पिता दरोगा प्रसाद में इसुआपुर थाने में मारपीट का आवेदन दिया है.

विज्ञापन

इसुआपुर. गौरा थाना क्षेत्र के शिव मोहम्मदपुर गांव के अमरिंदर प्रसाद पिता दरोगा प्रसाद में इसुआपुर थाने में मारपीट का आवेदन दिया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि इसुआपुर बाजार स्थित साहिबान अंसारी पिता रहिमुल्लाह अंसारी के फल दुकान पर फल खरीदने गए. 50 रुपये का एक दर्जन केला खरीद कर 500 का नोट दिए. जबकि चार सौ पचास रुपये वापस मांगे तो दुकानदार से खुला रुपये के लिए विवाद शुरू हो गया. जिसमें फल दुकानदार आक्रामक हो गया तथा उनके साथ गली गलौज शुरू कर दी. हो-हल्ला होने पर दुकानदार के घर वाले तथा उनके पाटीदार जुट गए और सभी ने मिलकर उन लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी. बाजार के लोगों के बीच बचाव करने पर वे लोग अपने बच पाए.इस बीच उन लोगों ने कहा कि साले कश्मीर में तो 27 को काटे हैं यहां 27 सौ को काटेंगे. जिससे प्रतीत होता है कि उन लोगों का मनसा सांप्रदायिक रंग देने का था. लेकिन स्थानीय लोग तथा पुलिस प्रशासन की सक्रियता से एक बड़ी घटना होने से बच गयी. वही इस घटना में पिंटू अंसारी पिता हाफिज मियां, साबिर अंसारी पिता जुबेर अंसारी, सिराज अंसारी पिता गोला अंसारी, खुर्शीद अंसारी पिता सैफुल्लाह अंसारी, शमशाद अंसारी , जावेद हाशमी पिता मनिर हासमी पर प्राथमिकी दर्ज कराई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन