फरार महिला को पुलिस ने किया बरामद

Updated at : 01 Jun 2017 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
फरार महिला को पुलिस ने किया बरामद

तरैया(छपरा) : पचभिंडा गांव से फरार एक नवविवाहिता को तरैया थाना पुलिस ने मशरक से प्रेमी प्रेमिका दोनों को गिरफ्तार किया. बतातें चले कि इस संबंध में नवविवाहिता के पति व पचभिंडा गांव निवासी मोतीलाल साह के पुत्र सुजीत साह ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया था. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया था […]

विज्ञापन
तरैया(छपरा) : पचभिंडा गांव से फरार एक नवविवाहिता को तरैया थाना पुलिस ने मशरक से प्रेमी प्रेमिका दोनों को गिरफ्तार किया. बतातें चले कि इस संबंध में नवविवाहिता के पति व पचभिंडा गांव निवासी मोतीलाल साह के पुत्र सुजीत साह ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया था. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया था कि उसकी शादी तरैया थाना क्षेत्र के लौवां गांव निवासी स्व. संजय साह की पुत्री से गत 9 मई को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी. इस बीच 23 मई को उसकी पत्नी संध्या देवी रात्रि करीब दो बजे घर से निकल गयीं.
खोजबीन में पता चला कि वह अपने प्रेमी लौवां गांव निवासी मंशी पंडित के पुत्र ललन पंडित के साथ शादी करने के नीयत से फरार हो गयी है. विवाह के दूसरे ही दिन संध्या अपने मायके चली गयी थी. जिसे पुनः समझा-बुझाकर फिर ससुराल पचभिंडा लाया गया था. परंतु वह फरार हो गयी. जिसकी चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है.पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर दोनों प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी की फिराक में लगी थी.
पुलिस को भनक लगी कि दोनों मशरक में घूम रहे है.पुलिस मशरक पहुंच कर दोनों को गिरफ्तार को थाने लेकर आयीं. पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन