इफ्तार कराने पर मिलता है रोजेदार के बराबर सवाब

छपरा : पवित्र माह रमजान में रोजे रखने का जितना महत्व है उससे कम रोजा खोलने या खुलवाने का नहीं. कहा जाता है कि किसी का रोजा खुलवाने यानी इफ्तार कराने पर इफ्तार कराने वाले को भी उतना ही सवाब मिलता है. जितना कि रोजेदार को. जो भी कारण रहा हो. इफ्तार में शामिल होना,किसी […]
छपरा : पवित्र माह रमजान में रोजे रखने का जितना महत्व है उससे कम रोजा खोलने या खुलवाने का नहीं. कहा जाता है कि किसी का रोजा खुलवाने यानी इफ्तार कराने पर इफ्तार कराने वाले को भी उतना ही सवाब मिलता है. जितना कि रोजेदार को. जो भी कारण रहा हो. इफ्तार में शामिल होना,किसी को शामिल करना, इफ्तार पार्टी करना.
सामाजिक तौर पर एक खास अहमियत रखता है. आपसी प्रेम,भाईचारे और साझी विरासत को एक पांत में बैठ कर खाने से जितनी मजबूती मिलती है. किसी अन्य आयोजन से नहीं. रमजान को इस नजरिए से भी देखा जा सकता है. हिंदू भाई भी रोजेदार का खास तौर से सम्मान करते हैं. उनको डाटने, बोलने या उनसे मजाक तक करने से लोग परहेज करते हैं. इस प्रकार पूरे एक माह चलने वाला रमजान रोजेदार को तो परहेजगार, ईमानदार और नेक बनाता ही है समाज में भी प्रेम, सहिष्णुता, भाईचारा और मुहब्बत का पैगाम आम कर जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




