ठनके की चपेट में आने से बालिका की मौत

Published at :11 May 2017 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
ठनके की चपेट में आने से बालिका की मौत

दाउदपुर/एकमा : माने मठिया गांव के चंवर में आसमान से गिरे ठनके की चपेट में आने से एक 14 वर्षीय बालिका की मौत हो गयी. जबकि तीन बच्चे घायल बताये जाते है. मृत बालिका माने मठिया गांव निवासी भानु प्रताप भारती उर्फ रामनिवास भारती की पुत्री सोहनी कुमारी है, जो दिन में अचानक मौसम बदलने […]

विज्ञापन

दाउदपुर/एकमा : माने मठिया गांव के चंवर में आसमान से गिरे ठनके की चपेट में आने से एक 14 वर्षीय बालिका की मौत हो गयी. जबकि तीन बच्चे घायल बताये जाते है. मृत बालिका माने मठिया गांव निवासी भानु प्रताप भारती उर्फ रामनिवास भारती की पुत्री सोहनी कुमारी है, जो दिन में अचानक मौसम बदलने के बाद आसमान से हल्की बारिश में गरज साथ ठनका गिरा. इस दौरान सोहनी दो चार बच्चों के साथ घर का मवेशी पकड़ने बगल के चंवर में निकली थी कि गिरते ठनका की चपेट में आ गयी.

जहां उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

वही साथ में गये बच्चों ने घटना को देख घर की ओर गिरते-पड़ते दौड़ते हुए पहुंच परिजनों को बताया. सूचना पाकर परिजनों में चीख पुकार मच गयी. गांव के लोग व परिजन दौड़ते हुए सोहनी के पास पहुच आनन-फानन में उठाकर दाउदपुर के एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में लाया. जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. बालिका गांव के ही प्राथमिक विद्यालय के वर्ग सात की छात्रा थी. घटना के बाद सोहांनी की माता देवान्ति देवी अपनी पुत्री की असामयिक मौत पर दहाड़ मारती बिलख रही थी. गांव में देखते ही देखते मातमी सन्नाटा छा गया. स्थानीय लोगो ने बताया कि मृत बच्ची का परिवार बीपीएल परिवार है, जो पिता अपने परिवार के भरण पोषण के लिए दार्जिलिंग किसी मंदिर में पूजा पाठ कर उससे अर्जित आय से चलता है.
सूचना मिलते ही घटना स्थल पर जिप सदस्य रूपेश कुमार, थानाध्यक्ष नीरज कुमार, मुखिया प्रमोद सिंह, वार्ड पंच संघ के अध्यक्ष उमेश गोस्वामी, वार्ड सदस्य प्रदीप भारती आदि लोगों ने पहुंच पीड़ित परिजनों का ढाढस बढ़ाया. घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ, सीओ पूनम सिन्हा ने पीड़ित परिवार को पारिवारिक लाभ में आपदा सहायता राशि कोष से चार लाख तथा मुख्यमंत्री सहायता कोष से अविलंब राशि मुहैया करने का आश्वासन दिया. वही तत्काल कबीर अंत्येष्टि का राशि मुखिया प्रमोद सिंह ने दिया.
तीन अन्य बच्चे भी हुए घायल , पीड़ितों को मिलेगी सहायता राशि
माने मठिया गांव के चंवर की घटना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन