न्यायालय ने दो अनुसंधानकर्ताओं के विरुद्ध डीआइजी को लिखा पत्र

छपरा(कोर्ट) : न्यायालय में लंबित जमानत आवेदनों पर कांड दैनिकी के कारण सुनवाई में हो रही विलंब को लेकर कोर्ट ने दो अनुसंधान कर्ताओं के विरुद्ध उनके वरीय अधिकारियों को पत्र भेजे जाने का आदेश दिया है. न्यायालय से मिली जानकारी के अनुसार एडीजे प्रथम अशोक कुमार गुप्ता ने महिला से दुर्व्यवहार किये जाने को […]
छपरा(कोर्ट) : न्यायालय में लंबित जमानत आवेदनों पर कांड दैनिकी के कारण सुनवाई में हो रही विलंब को लेकर कोर्ट ने दो अनुसंधान कर्ताओं के विरुद्ध उनके वरीय अधिकारियों को पत्र भेजे जाने का आदेश दिया है. न्यायालय से मिली जानकारी के अनुसार एडीजे प्रथम अशोक कुमार गुप्ता ने महिला से दुर्व्यवहार किये जाने को लेकर मशरक थाना में दर्ज कांड संख्या 309/16 के अनुसंधान कर्ता के व्यवहार के विरुद्ध डीआइजी को पत्र लिखने का आदेश दिया है.
कोर्ट ने इस मामले में 18 अप्रैल को एसपी के माध्यम से शो कॉज भी भेजा था, परन्तु कोई जवाब नहीं मिला तो उक्त आदेश दिया गया है. वहीं न्यायालय के एसीजेएम प्रथम उपेंद्र कुमार ने जनता बाजार थाना कांड संख्या 65/17 के अनुसंधान कर्ता के विरुद्ध एसपी को पत्र लिखने का आदेश दिया है. पत्र में अनुसंधान कर्ता के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई कर न्यायालय को सूचित करने की बात कही गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




