विवाहिता की जला कर हत्या का प्रयास

Published at :04 May 2017 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता की जला कर हत्या का प्रयास

छपरा(कोर्ट) : दहेज में एक लाख रुपये नकद और मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर एक विवाहिता को जला कर मार देने का प्रयास किये जाने का एक मामला सीजीएम न्यायालय में दर्ज कराया गया है. उक्त मामले को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी बागेश्वर साह ने दर्ज कराते हुए अपने ही गांव के धुरंधर मांझी […]

विज्ञापन

छपरा(कोर्ट) : दहेज में एक लाख रुपये नकद और मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर एक विवाहिता को जला कर मार देने का प्रयास किये जाने का एक मामला सीजीएम न्यायालय में दर्ज कराया गया है. उक्त मामले को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी बागेश्वर साह ने दर्ज कराते हुए अपने ही गांव के धुरंधर मांझी समेत अन्य लोगों को अभियुक्त बनाया है. आरोप है कि अभियुक्तों ने उसकी पुत्री लक्ष्मी कुमारी का पूर्व में अपहरण कर उसके मर्जी के बगैर उससे मंदिर में शादी कर लिया,

जिससे एक बच्चा भी है. इधर उनलोगों ने लक्ष्मी को मायके से नकदी और मोटरसाइकिल मांग कर लाने का दबाव देने लगे, जिससे इनकार करने पर सभी ने उसके ऊपर केरोसिन तेल छिड़क कर हत्या का प्रयास किए. परन्तु लोग जुट गए और उसे उपचार के लिये सदर अस्पताल ले जाया गया . जहां डॉक्टर ने गंभीर बताते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया लेकिन वे जख्मी को मार देने के उद्देश्य से पीएमसीएच ले जाने के बजाय उसे अपने घर में छिपा कर रखे हैं. सीजेएम ने इस मामले में मुफ्फसिल थाना प्रभारी को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन