मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर की घटना

Published at :04 May 2017 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर की घटना

धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी छपरा(सारण) : गलत जन्म प्रमाण पत्र का दस्तावेज पेश कर कोर्ट को गुमराह करने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ बुधवार को नगर थाना में जालसाजी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गयी. नगरा ओपी प्रभारी अनुज कुमार पांडेय की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और इसकी […]

विज्ञापन

धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी

छपरा(सारण) : गलत जन्म प्रमाण पत्र का दस्तावेज पेश कर कोर्ट को गुमराह करने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ बुधवार को नगर थाना में जालसाजी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गयी. नगरा ओपी प्रभारी अनुज कुमार पांडेय की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और इसकी जांच की जा रही है.
नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाजितपुर तुर्कवलिया गांव के कैलाश राय के पुत्र जयप्रकाश राय ने कोर्ट में गलत जन्म प्रमाण पत्र का दस्तावेज पेश कर जेल जाने से बचते रहा. इसकी आदर्श मध्य विद्यालय तुर्कवलिया और प्यारो देवी हाई स्कूल डुमरी में नामांकन की जांच की गयी जिसमें खुलासा हुआ कि मध्य विद्यालय में जन्म तिथि 20-10-1995 दर्ज है जबकि हाई स्कूल में 09-05-2000 दर्ज है. उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन