दिघवारा में नामांकन को लेकर चल रहा जनसंपर्क

Published at :04 May 2017 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
दिघवारा में नामांकन को लेकर चल रहा जनसंपर्क

दिघवारा : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मानुपुर में नामांकन को लेकर प्रखंड अधीन क्षेत्रों में जनसंपर्क चलाया जा रहा है जिसमें अभिभावकों से अपनी बच्चियों का नाम विद्यालय के वर्ग 6 में करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. पिछले कई दिनों से केजीबी मानुपुर के संचालक संजय सिंह अपने सहयोगी वार्डन रेणु […]

विज्ञापन

दिघवारा : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मानुपुर में नामांकन को लेकर प्रखंड अधीन क्षेत्रों में जनसंपर्क चलाया जा रहा है जिसमें अभिभावकों से अपनी बच्चियों का नाम विद्यालय के वर्ग 6 में करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. पिछले कई दिनों से केजीबी मानुपुर के संचालक संजय सिंह अपने सहयोगी वार्डन रेणु कुमारी चौरसिया व शिक्षिका इंदू कुमारी के साथ विभिन्न गांवों के लोगों के बीच जाकर अभिभावकों को अपनी बेटियों का नाम इस विद्यालय में

लिखवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. पंपलेट का वितरण कर हर किसी को केजीबी में नामांकित बच्चियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया जा रहा है.टीम में शामिल लोगों ने आमी,हराजी, मलखाचक,पिपरा, फरहदा, शीतलपुर, ईशमैला आदि गांवों में जाकर आम लोगों को केजीबी विद्यालय की खूबियों को गिनाया और लड़कियों का नामांकन कराने की अपील भी की. संचालक श्री सिंह ने बताया कि आगामी कुछ दिनों तक आवासीय विद्यालय में वर्ग छह में नामांकन किया जायेगा.

,जिसमें सभी जाति वर्गों के 11 से 14 साल की लड़कियों का नामांकन होगा. अनुसूचित व पिछड़ी जाति वर्ग के लड़कियों के अलावे बीपीएल परिवार की बेटियों को नामांकन को प्राथमिकता दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन