बदलेगा वार्डों के आरक्षण का स्वरूप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2017 3:55 AM (IST)
विज्ञापन

कवायद. नये प्रारूप में 16 सीटें सामान्य महिलाओं के लिए होंगी आरक्षित छपरा (सदर) : अधिसूचित छपरा नगर निगम के वार्डों के प्रारूप के प्रकाशन के बाद एक ओर जहां दर्जन भर दावा आपत्तियां प्राप्त हो चुकी है. वहीं 10 मार्च तक अन्य दावा आपत्तियों की प्राप्ति के बाद 15 मार्च तक दावा आपत्तियों के […]
विज्ञापन
कवायद. नये प्रारूप में 16 सीटें सामान्य महिलाओं के लिए होंगी आरक्षित
छपरा (सदर) : अधिसूचित छपरा नगर निगम के वार्डों के प्रारूप के प्रकाशन के बाद एक ओर जहां दर्जन भर दावा आपत्तियां प्राप्त हो चुकी है. वहीं 10 मार्च तक अन्य दावा आपत्तियों की प्राप्ति के बाद 15 मार्च तक दावा आपत्तियों के निष्पादन के लिए प्राधिकृत पदाधिकारी सह सदर एसडीओ सुनील कुमार की देख-रेख में कर्मियों की टीम लगी हुई है. वार्ड आयुक्त का कहना है कि पहले वार्ड का नक्शा बदला अब नये आरक्षण प्रावधानों के तहत वार्ड आयुक्त के भी सीट का नक्शा बदल जायेगा.
अधिसूचित छपरा नगर निगम में कुल 45 वार्डों में 2 लाख 2 हजार 252 कुल जनसंख्या है. इनमें अनुसूचित जाति की 16629 तथा अनुसूचित जन जाति की 566 जनसंख्या है. ऐसी स्थिति में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वार्डों के गठन के बाद आरक्षण लागू होने पर प्रस्तावित छपरा नगर निगम की जनसंख्या बिहार के अन्य जनसंख्या के वनिष्पत काफी कम होने के कारण महापौर का पद आरक्षित होने की संभावना नगण्य है.
आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार पिछड़ी जाति के लिए कुल 9 सीटे आरक्षित होंगी. जिनमें चार सीटे पिछड़ी जाति महिलाओं की होगी. वहीं अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित चार सीटों में दो सीट अनुसूचित जाति महिलाओं के लिए होगी. इसके बाद 16 सीटे जहां सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित होगी. वहीं शेष 16 सीटें अनारक्षित होगी. नये आरक्षण के बाद निश्चित तौर पर छपरा नगर पर्षद के कई वर्तमान वार्ड आयुक्तों की सीट आरक्षण के बदले सामान्य हो जायेंगी तथा जो सीटे अभी सामान्य है वह आरक्षित हो जायेंगी.
कम जनसंख्या के कारण महापौर का पद आरक्षित होने की संभावना नहीं
10 मार्च तक दावा आपत्ति की तिथि निर्धारित
पिछड़ी जाति के लिए कुल नौ सीटें होंगी आरक्षित
45 वार्डों में 2 लाख 2 हजार 252 कुल जनसंख्या
दो लाख 2 हजार 252 जनसंख्या वाले अधिसूचित छपरा नगर निगम के 45 वार्डों के प्रारूप के प्रकाशन के साथ-साथ प्राधिकृत पदाधिकारी सह सदर एसडीओ की देख-रेख में दावा आपत्तियों को प्राप्त करने तथा 15 मार्च तक उन्हें निष्पादित करने का काम साथ-साथ चल रहा है. हर हाल में 20 मार्च तक वार्डों की सूची पर प्रमंडलीय आयुक्त का अनुमोदन कराकर 23 मार्च को गठित वार्डों का जिला गजट अंतिम रूप से प्रकाशित कर दिया जायेगा.
दीपक आनंद, जिला पदाधिकारी सह, जिला निर्वाचन पदाधिकारी (अधिसूचित नगर निगम, छपरा)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




