महीने का बिल एक लाख 52 हजार, बिगड़ी तबीयत

दिघवारा : विद्युत विभाग द्वारा एक महिला विद्युत उपभोक्ता को भेजा गया लाखों का गलत बिल उसके बेटे के लिए मुसीबत बन गया है. गलत बिल देखने के बाद से उक्त महिला उपभोक्ता के बेटे की तबीयत खराब हो गयी है जिसका इलाज चल रहा है. मामला नगर पंचायत दिघवारा का है. मिली जानकारी के […]
दिघवारा : विद्युत विभाग द्वारा एक महिला विद्युत उपभोक्ता को भेजा गया लाखों का गलत बिल उसके बेटे के लिए मुसीबत बन गया है. गलत बिल देखने के बाद से उक्त महिला उपभोक्ता के बेटे की तबीयत खराब हो गयी है जिसका इलाज चल रहा है. मामला नगर पंचायत दिघवारा का है. मिली जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत दिघवारा के वार्ड 15 के नकटी देवी रोड निवासी कुरैशी खातून नामक महिला अपने बेटे इमामुद्दीन के साथ रहती है.प्रखंड मुख्यालय परिसर के फ्रेंचाइजी सेंटर जाकर जब बिल का पता किया
तो किसी स्टाफ ने उसे 5 लाख 7 हजार के आसपास बिल बकाया होने की जानकारी दे दी, बस क्या था इतना सुनते ही हार्ट के रोगी इमामुद्दीन की स्थिति गंभीर हो गयी. फिर भी बेचैनी के बीच जब उसने अपनी मां का बिजली बिल इंटरनेट से निकाला तो सिर्फ दिसंबर महीने का बिजली बिल 1 लाख 52 हजार 202 रुपया 70 पैसा देख कर उसके होश उड़ गये. चूड़ी विक्रेता इमामुद्दीन की रातों की नींद इस समय गायब है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




