मौत के बाद मातम में डूबा गांव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2017 3:54 AM (IST)
विज्ञापन

दुखद. डंपर की चपेट में आने से दो बच्चों की हुई मौत परसा : नगर पंचायत के वार्ड 20 पोरई गांव में उस समय चीत्कार से माहौल गमगीन हो उठा, जब एक ही परिवार के दो अबोध समेत तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत होने की खबर पहुंची. बुधवार को पोरई गांव निवासी मनोज […]
विज्ञापन
दुखद. डंपर की चपेट में आने से दो बच्चों की हुई मौत
परसा : नगर पंचायत के वार्ड 20 पोरई गांव में उस समय चीत्कार से माहौल गमगीन हो उठा, जब एक ही परिवार के दो अबोध समेत तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत होने की खबर पहुंची. बुधवार को पोरई गांव निवासी मनोज खलीफा की पत्नी और दो बच्चों की मौत मुजफ्फरपुर जिला के कर्जा थाना के समीप डंपर की चपेट में आने से घटनास्थल पर हो गयी. जबकि मनोज खलीफा को गंभीर हालत में मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है. मृतकों में मनोज की पत्नी मंजू खलीफा,
11 वर्षीय पुत्री पार्वती कुमारी तथा 8 वर्षीय पुत्र बदल कुमार शामिल है. मनोज खलीफा गत दिन मंगलवार को अपने पूरे परिवार के साथ बाइक से मुजफ्फरपुर जिला के कर्जा थाना क्षेत्र के भटवना गया था.मौत की खबर मिलते ही वृद्ध माता मुरई देवी और छोटा अविवाहित भाई सनोज कुमार का रो-रो कर बुरा हाल था.
बाबू खलीफा, उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय आदि घर पहुंच वृद्ध माता और भाई को सांत्वना दिया. उधर घटना के बाद मनोज के घर के पुरुष सदस्य व आस-पड़ोस के लोग मृतक के शव को लाने के लिए मुजफ्फरपुर प्रस्थान कर गये.
उजड़ गयी मनोज के सपनों की दुनिया : सड़क दुर्घटना में पत्नी और दो बच्चों की मौत ने मनोज के उभरते सपनों को उजाड़ दिया. पुत्री को पढ़ा कर शिक्षक और पुत्र को इंजीनियर बनाने के सपने पति पत्नी की अधूरी रह गयी. अब मनोज को पूरे परिवार से अलविदा होकर जिंदगी गुजारनी पड़ेगी.
मुजफ्फरपुर जिले के कर्जा थाने की घटना
बाइक के शौक ने ले ली तीन की जान
बाईक से परिवार के साथ शौक ने तीन लोगो की जान ले लिया.शौक से ससुराल जाने के लिए अपने किसी दोस्त से बाईक लेकर ससुराल गया था. क्या पता की बाइक की शौक पूरे परिवार को उजाड़ देगा. तार से तारी उतार कर और लोगो के घर मजदूरी कर परिवार को पालन करता था मनोज.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




