24 घंटे के अंदर संपत्ति ब्योरा नहीं देने पर होगी प्राथमिकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Mar 2017 12:29 AM (IST)
विज्ञापन

निर्देश Â जिलाधिकारी ने जिला सूचना कार्यालय में जमा करने को कहा छपरा (सदर) : सरकार के निर्देश के बावजूद अपने मातहत पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के चल एवं अचल संपत्ति का ब्योरा नहीं देने वाले पांच दर्जन बिहार सरकार के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों और आधा दर्जन से ज्यादा कॉलेजों के प्राचार्यों को 24 घंटे […]
विज्ञापन
निर्देश Â जिलाधिकारी ने जिला सूचना कार्यालय में जमा करने को कहा
छपरा (सदर) : सरकार के निर्देश के बावजूद अपने मातहत पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के चल एवं अचल संपत्ति का ब्योरा नहीं देने वाले पांच दर्जन बिहार सरकार के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों और आधा दर्जन से ज्यादा कॉलेजों के प्राचार्यों को 24 घंटे के अंदर ब्योरा देने का निर्देश डीएम दीपक आनंद ने दिया है.
साथ ही कहा है कि जिला सूचना एवं विज्ञान कार्यालय में 24 घंटे के अंदर ब्योरा जमा नहीं किया गया तो संबंधित निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू की जायेगी. जिन निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों ने अपने मातहतों के चल एवं अचल संपत्ति का ब्योरा नहीं सौंपा है उनमें मढ़ौरा अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, छपरा जिला कृषि पदाधिकारी, गड़खा पीएचसी के पदाधिकारी,
जनता उच्च विद्यालय रामपुर विरभान क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक सारण, प्रधानाध्यापक एमएस मकेर, बीइओ मशरक दो, बीइओ जलालपुर, प्रधानाध्यापक इंटर कॉलेज परसागढ़, प्रधानाध्यापक उच्च विद्यालय खोदाइबाग, प्रधानाध्यापक कन्या उच्च स्कूल दिघवारा, बीइओ लहलादपुर, सारण के उप श्रम आयुक्त, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, प्राचार्य जिला पंचायत प्रशिक्षण केंद्र, सीओ दरियापुर, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सचिव, सीडीपीओ मकेर, सर्वोदय उच्च विद्यालय मस्तीचक, जिला लीगल सेवा प्राधिकार, विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी जी प्लान छपरा शामिल है.
इसके अलावा जेपीविवि के रजिस्ट्रार, सोनपुर, रिविलगंज नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, प्राचार्य राजेंद्र कॉलेज, प्राचार्य गुरुकुल संस्कृत कॉलेज मेहिया, प्राचार्य जगदम कॉलेज छपरा, प्राचार्य जगलाल चौधरी छपरा, रामजयपाल कॉलेज छपरा, प्राचार्य वाइएन कॉलेज दिघवारा, प्राचार्य गंगा सिंह कॉलेज छपरा, प्राचार्य पीएन कॉलेज परसा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत परसा बाजार शामिल है.
जेपीविवि के रजिस्ट्रार, दर्जन कॉलेजों के प्राचार्य
पांच दर्जन विभिन्न विभागों के निकासी व व्ययन अफसर हैं शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




