निकाली जायेगी सांस्कृतिक झांकी

छपरा : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जगदम महाविद्यालय एनएसएस इकाई तथा सामाजिक संगठन फेस ऑफ फ्यूचर के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता रैली सह झांकी का आयोजन किया जायेगा. रैली जगदम महाविद्यालय के प्रांगण से निकल कर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी. रैली का नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना जेपीयू के समन्वयक […]
छपरा : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जगदम महाविद्यालय एनएसएस इकाई तथा सामाजिक संगठन फेस ऑफ फ्यूचर के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता रैली सह झांकी का आयोजन किया जायेगा. रैली जगदम महाविद्यालय के प्रांगण से निकल कर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी. रैली का नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना जेपीयू के समन्वयक डॉ विद्या वाचस्पति त्रिपाठी करेंगे. जागरूकता रैली के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.
एनएसएस कैडेट्स तथा फेस ऑफ फ्यूचर के स्वयंसेवक ‘राष्ट्रीय एकता एवं सांप्रदायिक सद्भाव’ विषयक एक सांस्कृतिक झांकी भी प्रस्तुत करेंगे. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाली इस झांकी के लिए कैडेटों ने मंगलवार को अभ्यास किया. कैडेट मंटू कुमार यादव ने बताया कि राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस झांकी में कई सामाजिक संदेश भी छुपे हुए हैं, जो दर्शकों को काफी आकर्षित करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




