रेलवे लाइन के किनारे मिला अधेड़ का शव

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेलखंड के छपरा-टेकनिवास स्टेशनों के बीच गोशाला रेलवे क्रासिंग से पूरब रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने सोमवार की सुबह बरामद की गयी. बरामद शव को मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. प्रभारी […]
छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेलखंड के छपरा-टेकनिवास स्टेशनों के बीच गोशाला रेलवे क्रासिंग से पूरब रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने सोमवार की सुबह बरामद की गयी. बरामद शव को मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि शव किसी ट्रेन के यात्री की है. जिसकी मौत चली ट्रेन से गिरने के कारण होने की आशंका है. उसके मूंह और सिर पर ट्रेन से गिरने के कारण गंभीर चोट लगा है. उसकी उम्र करीब 55 वर्ष होने का अनुमान है. अज्ञात यात्री के बायें हाथ का अंगूठा पहले से ही नहीं था. उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन यात्री की जेब से टिकट या परिचय पत्र जैसा कुछ भी नहीं मिला है. इस वजह से पहचान करने में बाधा उत्पन्न हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




