मढ़ौरा स्टेशन पर जल्द खुलेगा रेल ओपी थाना

Published at :23 Jan 2017 3:28 AM (IST)
विज्ञापन
मढ़ौरा स्टेशन पर जल्द खुलेगा रेल ओपी थाना

मकसद . स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर सुरक्षा देना छपरा (सारण) : रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अपराध नियंत्रण के लिए सारण जिले के आधा दर्जन रेल स्टेशनों पर रेल ओपी( आउट पोस्ट) थाना खुलेगा. इस आशय का प्रस्ताव रेल एसपी बीएन झा ने रेल प्रशासन और राज्य सरकार को भेजा है. छपरा-सोनपुर, छपरा-सीवान, छपरा-बलिया […]

विज्ञापन

मकसद . स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर सुरक्षा देना

छपरा (सारण) : रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अपराध नियंत्रण के लिए सारण जिले के आधा दर्जन रेल स्टेशनों पर रेल ओपी( आउट पोस्ट) थाना खुलेगा. इस आशय का प्रस्ताव रेल एसपी बीएन झा ने रेल प्रशासन और राज्य सरकार को भेजा है. छपरा-सोनपुर, छपरा-सीवान, छपरा-बलिया और छपरा-मशरक-थावे के मध्य के रेल ओपी थाना खोलने की योजना प्रस्तावित है. इसको लेकर प्रस्तावित स्टेशनों पर स्थल उपलब्ध कराने और संबंधित अधिकारियों को निरीक्षण कर रिपोर्ट समर्पित करने का भी निर्देश दिया गया है.
रेल एसपी ने इसको लेकर पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक, पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक के अलावा अन्य अधिकारियों को भी पत्र भेजा है.
रेल डीएसपी ने किया निरीक्षण : रेल ओपी थाना मढ़ौरा स्टेशन पर खोलने के लिए सोनपुर रेल डीएसपी डॉ अखिलेश कुमार ने निरीक्षण किया और स्थल का चयन किया. स्टेशन प्रबंधक के साथ विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया. छपरा कचहरी और थावे के मध्य मढ़ौरा पहला स्टेशन है जहां रेल ओपी थाना खोला जा रहा है.
क्या है उद्देश्य
चलती ट्रेनों में यात्रियों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करना
विधि-व्यवस्था का संधारण बेहतर ढंग से करना
ट्रेनों में मार्ग रक्षण व्यवस्था को दुरुस्त करना, ट्रेनों में शराब और हथियार की तस्करी पर अंकुश लगाना
चोरी, लूट, पॉकेटमारी पर रोक लगाना
स्टेशनों-ट्रेनों में होने वाले हंगामा, चेन पुलिंग रोकना
क्या है स्थिति
छपरा जंकशन पर रेल थाना कार्यरत है
छपरा जंकशन पर राजकीय रेलवे के पुलिस निरीक्षक पदस्थापित है
छपरा-कचहरी में रेल ओपी थाना कार्यरत है, सोनपुर में रेल थाना कार्यरत है.
सोनपुर में रेल पुलिस उपाधीक्षक पदस्थापित है
सोनपुर में रेल पुलिस निरीक्षक पदस्थापित है
दिघवारा में रेल पुलिस का अपराध केंद्र कार्यरत है
गौतम स्थान में रेल पुलिस का अपराध केंद्र कार्यरत है
एकमा में रेल अपराध केंद्र कार्यरत है
यहां प्रस्तावित है ओपी थाना
गौतम स्थान में कार्यरत अपराध केंद्र को रेल ओपी थाना में अपग्रेड करना
एकमा में पहले से खोले गये अपराध केंद्र को रेल ओपी थाना में अपग्रेड
दिघवारा के रेल अपराध केंद्र को रेल ओपी थाना में अपग्रेड करना
दुरौंधा जंकशन पर रेल ओपी थाना खोलना
इसका भी बढ़ेगा प्रयोग : ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए सभी रेल थानों में हैंड मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायड का प्रयोग बढ़ाया जायेगा. सभी रेल थानों में हैंड मेटल डिटेक्टर उपलब्ध कराया जा रहा है. डॉ स्क्वायड को भी थानों में तैनात किया जायेगा. स्टेशनों और ट्रेनों में संदिग्धों की जांच और अपराध नियंत्रण के लिए आधुनिक ढंग से कार्रवाई की जायेगी.
क्या कहते हैं अधिकारी
स्टेशनों पर और ट्रेनों में यात्रियों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाये गये है. मढ़ौरा रेल ओपी थाना खोलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. अन्य स्टेशनों पर भी रेल ओपी थाना खोलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. अन्य स्टेशनों पर भी रेल ओपी थाना खोलने का प्रस्ताव भेजा गया है. रेल अपराध केंद्रों को अपग्रेड कर रेल ओपी थाना खोलने की योजना है.
डॉ अखिलेश कुमार,रेल पुलिस उपाधीक्षक, सोनपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन