70 मेडिकल टीमों की होगी तैनाती

Published at :21 Jan 2017 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
70 मेडिकल टीमों की होगी तैनाती

छपरा (सारण) : मानव शृंखला के दौरान शामिल होने वाले लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने का व्यापक प्रबंधक किया गया है. उक्त बातें उपाधीक्षक डॉ शंभूनाथ सिंह ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित मेडिकल टीम की बैठक में तैयारी की समीक्षा करते हुए शुक्रवार को कही. उन्होंने कहा कि 70 मेडिकल टीम को एंबुलेंस […]

विज्ञापन
छपरा (सारण) : मानव शृंखला के दौरान शामिल होने वाले लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने का व्यापक प्रबंधक किया गया है. उक्त बातें उपाधीक्षक डॉ शंभूनाथ सिंह ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित मेडिकल टीम की बैठक में तैयारी की समीक्षा करते हुए शुक्रवार को कही. उन्होंने कहा कि 70 मेडिकल टीम को एंबुलेंस के साथ प्रतिनियुक्त किया गया है. मेडिकल टीम को जीवन रक्षक दवाओं के साथ शुद्ध पेयजल भी मुहैया कराया गया है.
सरकारी एंबुलेंस के अलावा प्राइवेट एंबुलेंस भी किराये पर लिया गया है. उपाधीक्षक ने बताया कि सदर अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में एक अतिरिक्त मेडिकल टीम को भी प्रतिनियुक्त किया गया है. सदर अस्पताल के सभी चिकित्सक सुबह से लेकर मानव शृंखला समाप्त होने तक मुस्तैद रहेंगे. उन्होंने बताया कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के आपात कालीन कक्ष में भी चालू रखने का निर्देश दिया गया है.
सभी तरह की छुट्टी रद्द : मानव श्रृंखला कार्यक्रम के मद्देनजर चिकित्सा कर्मियों की सभी तरह की छुट्टी रद्द कर दिया गया है. चिकित्सकों, एएनएम, जीएनएम और पारा मेडिकल स्टाफ को दिये गये अवकाश रद्द कर ड्यूटी ज्वाइन करने का निर्देश दिया गया है. इसका अनुपालन नहीं करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी है. मानव शृंखला में शरीक लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए प्रत्येक आधा किमी पर एक एएनएम को तैनात किया जायेगा. प्रत्येक पांच किमी पर एक मेडिकल टीम एंबुलेंस के साथ रहेगी. 70 मेडिकल टीम और 70 एंबुलेंस के साथ तैनात रहेंगे. करीब 700 चिकित्साकर्मी लगाये जायेंगे. एएनएम और जीएनएम को विशेष रूप से प्रतिनियुक्त किया गया है.
योगदान करेंगे आइएमए सदस्य : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आइएमए के सदस्य चिकित्सक मानव शृंखला के दौरान अपना योगदान करेंगे. एंबुलेंस के साथ सभी चिकित्सक नि:शुल्क सेवा देंगे. साथ ही जिनके पास एंबुलेंस नहीं है, वह अपनी नर्सिंग होम, डिस्पेंसरी खुला रखेंगे. आइएमए के राज्य इकाई के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया. प्रदेश सचिव डॉ अनिल कुमार ने बताया कि सभी सदस्यों को इसकी सूचना दे दी गयी है और इसकी तैयारी कर ली गयी है.उन्होंने बताया कि जहां जरूरत होगी, वहां चिकित्सक भी मानव श्रृंखला में शरीक होंगे. सभी चिकित्सक अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन