जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ ट्रायल

Published at :03 Jan 2017 11:55 PM (IST)
विज्ञापन
जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ ट्रायल

प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों की टीम. छपरा(नगर) : आगामी 11 जनवरी से पटना में आयोजित राज्यस्तरीय 16वीं सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए स्थानीय शिशु पार्क में ट्रायल का आयोजन किया गया. सारण जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में आयोजित इस एक दिवसीय ट्रायल में जिले के तकरीबन 20 छोटी-छोटी टीमों समेत व्यक्तिगत रूप […]

विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों की टीम.

छपरा(नगर) : आगामी 11 जनवरी से पटना में आयोजित राज्यस्तरीय 16वीं सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए स्थानीय शिशु पार्क में ट्रायल का आयोजन किया गया. सारण जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में आयोजित इस एक दिवसीय ट्रायल में जिले के तकरीबन 20 छोटी-छोटी टीमों समेत व्यक्तिगत रूप से भी कई खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. सारण जिला कबड्डी संघ के सचिव डॉ सुरेश प्रसाद सिंह ने सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामना दी. इस ओपन ट्रायल में कड़ी
प्रतिस्पर्धा के बाद बालक वर्ग से 12 एवं बालिका वर्ग से 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया. चयनित खिलाड़ी छह से नौ जनवरी के बीच कबड्डी कोच पंकज कश्यप के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. प्रशिक्षण के बाद चयनित सारण की टीम राज्यस्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी.
ट्रायल के अवसर पर कबड्डी संघ के पंकज चौहान, सभापति बैठा, सूरज कुमार समेत कई खिलाड़ी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन