‘दिला दो भीख दर्शन की प्रभु तेरा भिखारी हूं’

दिघवारा : दिला दो भीख दर्शन की, प्रभु तेरा भिखारी हूं, आम अमरईया में तलवा तइर्लया में लहरे बसुरिया की तान, झूम-झूम बगिया में नाचे बिहान, आज देश की मिट्टी तुझको फिर से रही पुकार, सावधान गरदन पर तेरी झूल रही तलवार, जवानों बढ़े चलो प्रलय पर चढ़े चलो. रागेश कला संस्कृति संस्थान आमी द्वारा […]
दिघवारा : दिला दो भीख दर्शन की, प्रभु तेरा भिखारी हूं, आम अमरईया में तलवा तइर्लया में लहरे बसुरिया की तान, झूम-झूम बगिया में नाचे बिहान, आज देश की मिट्टी तुझको फिर से रही पुकार, सावधान गरदन पर तेरी झूल रही तलवार, जवानों बढ़े चलो प्रलय पर चढ़े चलो. रागेश कला संस्कृति संस्थान आमी द्वारा गंगा तट स्थित महावीर मंदिर के प्रांगण में आयोजित भोजपुरी भाषा के प्रसिद्ध महान कवि अर्जुन सिंह अशांत को श्रद्धापूर्वक सांगीतिक श्रद्धांजलि स्वर सम्राट संतराज सिंह रागेश के छोटे पुत्र दिलीप कुमार सिंह ने दी.
कार्यक्रम का शुभारंभ बुद्धायन के प्रणेता व गीतकार अर्जुन सिंह अशांत की 13वीं पुण्यतिथि सुंदर कांड एवं बुद्धायन के आदि पाठ से हुआ. श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में अधिवक्ता प्रियरंजन सिंह, शिक्षक सियाराम सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, रामनरेश यादव, कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, रमेश शर्मा शामिल थे.भोजपुरी रत्न महाकवि अशांत को श्रद्धापूर्वक दी गयी श्रद्धांजलि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




