नववर्ष के अवसर पर गलियों में बनाये रंगोली लोगों को लुभा रहे

बनियापुर : नववर्ष के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी युवाओ ने जमकर धमाल मचाया. शनिवार की मध्यरात्रि से डीजे की धुन पर डांस और नृत्य के साथ जमकर आतिशबाजी करते हुए गर्मजोशी के साथ युवाओ ने नववर्ष का स्वागत किया. बाजारों और गांव-गलियो में बनाये गये अलग-अलग ढंग के रंगोली और सजावट आकर्षण के […]
बनियापुर : नववर्ष के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी युवाओ ने जमकर धमाल मचाया. शनिवार की मध्यरात्रि से डीजे की धुन पर डांस और नृत्य के साथ जमकर आतिशबाजी करते हुए गर्मजोशी के साथ युवाओ ने नववर्ष का स्वागत किया. बाजारों और गांव-गलियो में बनाये गये अलग-अलग ढंग के रंगोली और सजावट आकर्षण के केंद्र रहे. वही सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को जमकर बधाई दी गयी. नववर्ष के पहले दिन बनियापुर मेला प्रखंडवासियो की पहली पसंद रही. गुड़ से बनी जलेबी के लिये प्रसिद्ध इस मेले में जिले के कई अन्य जगह से भी लोग पहुंचे. लोगो की जुटी भीड़ से मेला अन्य दिनों के अपेक्षा काफी गुलजार रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




