कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार धीमी परलगी लगा ब्रेक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Dec 2016 3:40 AM (IST)
विज्ञापन

सर्दी का असर. परिचालन के लिए ट्रैक पर पटाखों का किया जा रहा उपयोग छपरा (सारण) : ठंड व कोहरे के कारण ट्रेनों की परिचालन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी के महत्वपूर्ण ट्रेनों का आवागमन शनिवार को घंटो विलंब से हुआ. इस वजह […]
विज्ञापन
सर्दी का असर. परिचालन के लिए ट्रैक पर पटाखों का किया जा रहा उपयोग
छपरा (सारण) : ठंड व कोहरे के कारण ट्रेनों की परिचालन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी के महत्वपूर्ण ट्रेनों का आवागमन शनिवार को घंटो विलंब से हुआ. इस वजह से ट्रेनों के इंतजार में यात्री छपरा जंकशन पर ठंड से ठिठुरते रहे. स्टेशन के बाहरी परिसर से लेकर अंदर तक कहीं भी ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था कहीं भी ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. शनिवार को दोपहर के बाद धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली. हालांकि धूप निकलने के बावजूद ठंड में कमी नहीं आयी. संध्या समय में काफी गलन होने से यात्री परेशान रहे.
ट्रेनों के घंटो विलंबित रहने के कारण दर्जनों यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित करने को विवश होना पड़ा. आरक्षित टिकट रद्द कराकर यात्री अपने घर लौट गये. रात के दस बजे से लेकर दोपहर के समय तक कोहरा छाये रहने के कारण ट्रेनों का आवागमन किया गया. घने कोहरे के कारण रात में सिग्नल चालकों को नहीं दिखायी दे रहा है. इस वजह से पटाखे का प्रयोग किया जा रहा है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार संरक्षा की दृष्टिकोण से कोहरा के दौरान पटाखा लगाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही रेलवे ट्रैक पर रात में गैंग मैन और ट्रैक मैन से पेट्रोलिंग भी कराया जा रहा है.
लंबी दूरी के महत्वपूर्ण ट्रेनों की पायलेटिंग भी करायी जा रही है.
सियालदह-बलिया एक्सप्रेस तीन घंटे 30 मिनट लेट से चल रही है
3 घंटा 30 मिनट
3 घंटा 30 मिनट
शनिवार सुबह कुछ इस तरीके से दिखी स्टेशन पर ट्रेन व इनसेट में अलाव तापते लोग.
क्या कहते हैं अधिकारी
घने कोहरे व ठंड के कारण ट्रेनों का परिचालन गति नियंत्रित कर दिया जा रहा है. कई ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है. गति नियंत्रित कर परिचालन किये जाने की वजह से ट्रेनों का आवागमन विलंब से हो रहा है.
अशोक कुमार, रेलवे जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी मंडल, पूर्वोत्तर रेलवे
ये ट्रेनें विलंब
सियालदह-बलिया एक्सप्रेस 3 घंटा 30 मिनट
टाटा-परा एक्स5 घंटा
लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस 4 घंटा
ग्वालियर मेल6 घंटा
जनसेवा एक्स4 घंटा
उत्सर्ग एक्सप्रेस 4 घंटा 25 मिनट
मौर्य एक्सप्रेस2 घंटा
स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस4 घंटा
बाघ एक्स4 घंटा
इन गाड़ियों के फेरों में की गयी कमी
गाड़ी संख्या-15203 बरौनी-लखनऊ प्रत्येक मंगलवार को निरस्त रहेगी
गाड़ी संख्या-15204 लखनऊ – बरौनी प्रत्येक शुक्रवार को निरस्त रहेगी
गाड़ी संख्या-15209 सहरसा-अमृतसर प्रत्येक रविवार को निरस्त रहेगी
गाड़ी संख्या-15210 अमृतसर- सहरसा प्रत्येक शुक्रवार को निरस्त रहेगी
गाड़ी संख्या-15211 दरभंगा-अमृतसर प्रत्येक बुधवार को निरस्त रहेगी
गाड़ी संख्या-15212 अमृतसर- दरभंगा हर सोमवार निरस्त रहेगी
इन गाड़ियों को 15 तक किया गया निरस्त
गाड़ी संख्या-14005/14006 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनल
गाड़ी संख्या-15107/15108 छपरा-मथुरा
गाड़ी संख्या-15105/15106 छपरा-गोरखपुर
गाड़ी संख्या-15111/15112 छपरा-वाराणसी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




